न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 स्मार्ट तरीकों से दोबारा इस्तेमाल में ले अपनी शादी का लहंगा

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने एक ही लहंगे को अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 08 May 2020 4:44:12

इन 5 स्मार्ट तरीकों से दोबारा इस्तेमाल में ले अपनी शादी का लहंगा

हर दुल्हन अपनी शादी के लिए सही आउटफिट चुनने के लिए बहुत सारा समय, एनर्जी और पैसा खर्च करती है, क्योंलकि हर दुल्ह न चाहती हैं कि वह अपने इस खास दिन पर सबसे अलग और सुंदर दिखें। ब्राइड्स अपने परफेक्ट ब्राइडल लहंगे को ढूंढ़ने के लिए सभी मार्केट्स और स्टोर्स को एक्सप्लोर करने में बहुत समय लगाती हैं। लहंगे के कलर से लेकर, एम्ब्रॉयडरी वर्क और दुपट्टे पर काफी ध्यान दिया जाता है। धारणा भी कुछ ऐसी ही बन चुकी है कि शादी का लहंगा बार-बार नहीं पहना जाता। लहंगे में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन बार-बार पहनने के संकोच से लड़कियां इसे फिर से इस्तेमाल करने से बचती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपने एक ही लहंगे को अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।

wedding lehenga,re-use your wedding lehenga,fashion tips,fashion trends,ways to reuse your wedding lehenga,fashion tips for wedding lehenga

स्टाइलिश ब्लाउज देगा नया लुक

अक्सर शादी के ब्लाउज काफी पारंपरिक होते हैं। अगर आप घर के किसी फंक्शन में अपनी शादी का जोड़ा पहनने की सोच रही हैं तो लहंगे के साथ प्लेन वेल्वेट ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऐसा करने से आपका लहंगा कम भारी-भरकम लगेगा और आपको एक अलग लुक भी मिलेगा। आप लहंगे के साथ स्लीवलेस या ऑफ शोल्डर ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। यह स्टाइल आपके लहंगे को मॉडर्न टच देगा। इसके अलावा आप दुपट्टे से एक मीडियम लंबाई का कुर्ता बनवाकर उसे लहंगे के साथ पहन सकती हैं। अगर आप कॉकटेल पार्टी में दूसरों से अलग दिखना चाहती हैं तो ब्लाउज की जगह ब्लेजर पहन लें।

wedding lehenga,re-use your wedding lehenga,fashion tips,fashion trends,ways to reuse your wedding lehenga,fashion tips for wedding lehenga

प्लेन सूट के साथ इस्तेमाल करें दुपट्टा

ब्राइडल लहंगों का दुपट्टा आमतौर पर हेवी वर्क और एम्बेलिशमेंट्स वाला होता है, ऐसे में ये परफेक्ट हैं प्लेन सूट्स के लिए। अपने दुपट्टे से मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट कलर में प्लेन सूट सिलवाएं और पाएं एक बिल्कुल नया आउटफिट और साथ ही नया लुक। इस तरह के दुपट्टों के साथ रॉ-सिल्क या कॉटन सिल्क के सूट बेस्ट रहेंगे। फ्लोरलेंग्थ अनारकली या लंबे कुर्तों के साथ सिगरेट पैंट्स वाले सूट आपको और ज़्यादा ड्रेसी लुक देंगे।

wedding lehenga,re-use your wedding lehenga,fashion tips,fashion trends,ways to reuse your wedding lehenga,fashion tips for wedding lehenga

चोली को ब्लारउज की तरह पहनें

आप अपनी चोली को ब्लाउज की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे प्लेन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। जी हां आप इसके साथ नेट, शिफॉन या टिश्यू जैसे फैब्रिक्स की साड़ी को चुन सकती हैं। आप चाहें तो इसे रफल साड़ी के साथ पेयर करके एक अच्छा लुक भी पा सकती हैं। आपकी ब्राइडल चोली बहुत सारे वर्क के साथ बहुत हैवी होगी और प्लेन साड़ी के साथ कमाल लगेगी।

शर्ट के साथ

अपनी शादी वाला लहंगा बटन डाउन शर्ट के साथ पहनकर तो देखें। यह लुक कमाल का दिखता है और आपको परफेक्ट पार्टी होस्ट या गेस्ट बनाता है। यह काफी मॉडर्न लुक देता है। इन दिनों आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीस, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर जैसी बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस इस लुक को अपना रही हैं।इस एंसेंबल के साथ नेकपीस न ही पहनें तो बेहतर रहेगा। हां, इयररिंग के नाम पर स्टड्स या छोटे लटकन जरूर पहन सकती हैं। चेहरे पर हल्का मेकअप और लहंगे की मैचिंग की लिपस्टिक अच्छी लगेगी। इसके साथ आप पीप टोज या फ्लैट स्ट्रैपी सैंडल्स पहन सकती हैं।

wedding lehenga,re-use your wedding lehenga,fashion tips,fashion trends,ways to reuse your wedding lehenga,fashion tips for wedding lehenga

स्टाइलिंग में करें बदलाव

शादी के लिए ब्राइडल लहंगे को स्टाइल करने का एक कॉमन स्टाइल होता है और आमतौर पर लगभग हर दुल्हन का लुक उसी तरह से स्टाइल किया जाता है। पर अपने ब्राइडल लहंगे को दोबारा पहनते वक्त इसे थोड़ा अलग तरह से स्टाइल करके आप एक बिल्कुल नया लुक पा सकती हैं। मिसाल के तौर पर लहंगे और चोली को इसके दुपट्टे के साथ पहनने की जगह एक शीयर फ्लोरलेंग्थ जैकेट के साथ पहनें। या लहंगे को कॉर्सेट और जैकेट के साथ पेयर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें