Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुल्हन के कबर्ड में जरूरी है ये चीजें जो बनाती उन्हें स्टाइलिश

आपके लिए कुछ ऐसे सामान की जानकारी जो शादी के समय दुल्हन के बड़े काम आते हैं और ये सभी चीजें एक दुल्हन के कबर्ड में होनी ही चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Sep 2018 6:57:00

दुल्हन के कबर्ड में जरूरी है ये चीजें जो बनाती उन्हें स्टाइलिश

हर लड़की अपनी शादी से पहले कई तरह की तैयारियां करती हैं और शादी में काम आने वाली सभी चीजों की पहले से खरीददारी कर लेती है ताकि शादी की रस्मों के समय कोई परेशानी ना हो। लेकिन शादी की इस भागदौड़ में कुछ ना कुछ सामान तो रह ही जाता हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं आपके लिए कुछ ऐसे सामान की जानकारी जो शादी के समय दुल्हन के बड़े काम आते हैं और ये सभी चीजें एक दुल्हन के कबर्ड में होनी ही चाहिए।

* बनारसी साड़ी

बचपन से ही आपने अपनी मां की अलमारी में बनारसी साड़ियां देखीं होंगी। अब जब आप खुद दुल्हन बनने जा रही हैं तो आपके पास भी एक बनारसी साड़ी होनी ही चाहिए। बनारसी एक ऐसा फैब्रिक है जिसमें राजकुमारी वाला चार्म है जिसे आप चाहकर भी अनदेखा नहीं कर पाएंगी। आप चाहें तो अपनी बनारसी साड़ी को गोल्डन कलर की बैकलेस ब्लाउज के साथ टीमअप कर पहन सकती हैं।
essentials for new bride,closest for new bride,fashion accessory for new bride * गोल्डन लहंगा

सदियों से हर दुल्हन के वॉरड्रोब का सबसे जरूरी हिस्सा रहा गोल्डन लहंगा फैशन शो के शो स्टॉपर की तरह है। आप अगर अपने लहंगे को अलग-अलग स्टाइल में पहनना चाहती हैं तो आप इसे बेल स्लीव्स ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं या फिर अनारकली स्टाइल वाला लहंगा खरीदें या फिर अपने लहंगे को स्ट्रेट फिट कुर्ते के साथ पहनें।

* चमकीला फुटवेयर

जब तक आप गोल्डन या सिल्वर कलर की चमकीली सैंडल न पहनें।।।कैसे पता चलेगा कि आप नई नवेली दुल्हन हैं। सैंडल की चमक की चिंता न करें क्योंकि आप दुल्हन हैं न सिर्फ आपका लहंगा बल्कि आपकी सैंडल भी शादी में मौजूद सभी मेहमानों की तुलना में सबसे अलग और चमकीली होनी चाहिए। सिर्फ हील का ध्यान रखें ताकि आप सेरेमनी के दौरान कंफर्टेबल महसूस कर सकें।

* मोजरी/कोल्हापुरी

हील्स भले ही देखने में बेहतरीन लगती हों लेकिन आप उन्हें हर समय नहीं पहन सकतीं। लिहाजा मोजरी और कोल्हापुरी बेहतरीन फुटवेयर चॉइस है क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ ही ट्रडिशनल भी होती है। आप किसी छोटे इवेंट के लिए सिंपल और क्लासिक कोल्हापुरी चुन सकती हैं जबकि बड़ी सेरेमनी के लिए कलरफुल, चमकीली, घुंघरू और एम्ब्रॉयडरी की हुई मोजरी चुनें।

* ढेर सारे वर्क वाला क्लच

अब आपकी शादी है और आपको राजकुमारियों वाली ट्रीटमेंट मिल रही है, ऐसे में भला आप भारी भरकम शोल्डर बैग कैरी करेंगी तो कैसा लगेगा? लिहाजा क्लासिक क्लच का इस्तेमाल करें जिसमें ढेर सारी एम्ब्रॉयडरी की हुई हो और वह चमकीला भी हो ताकि आपको अपना फोन और मेकअप रखने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े। साथ ही यह एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट भी है।

* सेक्सी लॉन्जरी

मार्केट में एक से बढ़कर एक लॉन्जरी मौजूद है और आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से इनमें से किसी को भी चुन सकती हैं। हालांकि सैटिन या लेस वाले इनर पहनने से बचें क्योंकि दिनभर की रस्मों के बाद आप इन कपड़ों में असहज महसूस करने लगेंगी।

* नाइटवेयर


अपने वॉरड्रोब में कंफर्टेबल नाइटवेयर रखना न भूलें, उन पलों के लिए जब आप शादी की रस्मों की थकान मिटाना चाहें। इस मौके के लिए आप सॉफ्ट पजामा, ईजी स्लिप ऑन गंजी और बाथ रोब का इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवान का बढ़ा खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट; 20 नवंबर को लैंडफॉल की आशंका
चक्रवात अकवान का बढ़ा खतरा, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट; 20 नवंबर को लैंडफॉल की आशंका
भारत-जापान के बीच अहम रक्षा वार्ता आज, राजनाथ सिंह और जयशंकर टोक्यो में करेंगे 2+2 संवाद
भारत-जापान के बीच अहम रक्षा वार्ता आज, राजनाथ सिंह और जयशंकर टोक्यो में करेंगे 2+2 संवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘डॉ. हसन’ का टीजर रिलीज, 11 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
विटामिन C सीरम से त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
रेटिनॉल का सही इस्तेमाल कैसे करें? झुर्रियों और असमान स्किन टेक्सचर के लिए जानें जरूरी बातें
astrology