न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने लिए कैसे चुने परफेक्ट साड़ी, जो दिलाए आपको परफेक्ट लुक

साड़ी का क्रेज़ कभी समाप्त नहीं होता हैं, बस उन्हें पहनने के नए तरीकों का इजाद हो जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Sep 2018 4:11:44

अपने लिए कैसे चुने परफेक्ट साड़ी, जो दिलाए आपको परफेक्ट लुक

कोई भी फंक्शन या पार्टी हो महिलाओं द्वारा ऑउटफिट के तौर पर सबसे ज्यादा साडी को ही पसंद किया जाता हैं। और क्यों ना किया जाए आखिर साड़ी भारतीय महिलाओं की ख़ूबसूरती में निखार लाती हैं। साड़ी का क्रेज़ कभी समाप्त नहीं होता हैं, बस उन्हें पहनने के नए तरीकों का इजाद हो जाता हैं। महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता होती हैं कि किस साडी का चुनाव करें जो उन्हें परफेक्ट लुक दे। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप साडी से अपना परफेक्ट लुक पा सकेंगी।

* प्लस साइज़ वुमन

मोटी महिलाओं के लिए साड़ी का चुनाव आसान है, क्योंकि साड़ी ऐसा पहनावा है, जिसमें आप अपना मोटापा आसानी से छुपा सकती हैं। बहुत ज़्यादा ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनने से बचें। शिफॉन, जॉर्जेट, सिल्क की लाइटवेट साड़ी पहनें। इन्हें पहनकर आप स्लिम नज़र आएंगी। बहुत ज़्यादा हाई व लो नेकवाले ब्लाउज़ पहनने से बचें, इससे अपर बॉडी हैवी नज़र आती है। आप ब्लाउज़ का नेक सात इंच ही रखें। साड़ी को नाभि के बहुत नीचे न पहनें।साड़ी थोड़ा ऊपर पहनने से पेट बड़ा नहीं नज़र आएगा। स्लीवलेस ब्लाउज़ पहनने से परहेज़ करें, इससे आप ज़्यादा मोटी नज़र आएंगी। आप केप स्लीव ट्राई कर सकती हैं। स्टार्च या मोटे फैब्रिकवाली साड़ी पहनने से बचें। बड़े प्रिंट्स व हैवी एम्ब्रॉयडरीवाली साड़ी न पहनें।

fashion tips,latest fashion tips,fashion trends,saree fashion trends,saree tips

* स्लिम-ट्रिम वुमन

आप हैवी फैब्रिक, जैसे- ब्रोकेड, सिल्क, कॉटन आदि की साड़ी पहन सकती हैं। हैवी एम्ब्रॉयडरीवाली और ट्रेडिशनल साड़ी, जैसे- बनारसी, कांजीवरम, पैठणी आदि आप पर ख़ूब जंचेंगी। यदि आप बहुत पतली हैं, तो हेल्दी नज़र आने के लिए ऑर्गेंज़ा आदि साड़ियां ट्राई कर सकती हैं। यदि आप पतली और लंबी हैं तो बड़े, बोल्ड, अट्रैक्टिव प्रिंट्स या मोटीफवाली साड़ी पहनकर बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएंगी। लाइट कलर ख़ासकर पेस्टल शेड्स आप पर खूब जंचेंगे। हैवी वर्कवाली लहंगा स्टाइल साड़ी में भी आप ख़ूबसूरत नज़र आएंगी।

fashion tips,latest fashion tips,fashion trends,saree fashion trends,saree tips

* कम हाइट वुमन

कम हाइटवाली महिलाओं को शार्प कॉन्ट्रास्ट से बचना चाहिए, जैसे रेड के साथ ग्रीन का कॉम्बिनेशन पहनने की बजाय रेड के साथ पिंक का कॉम्बिनेशन चुनें। टोन ऑन टोन शेड चुनने से आप लंबी नज़र आएंगी, लेकिन कॉन्ट्रास्ट कलर सलेक्ट करने पर आपकी हाइट कम नज़र आएगी। बड़े और बोल्ड प्रिंट न पहनें, इससे आपकी हाइट कम नज़र आएगी। छोटे और डेलिकेट प्रिंट्स आपके लिए बेस्ट हैं। इसी तरह हैवी एम्ब्रॉयडरी व मोटे फैब्रिकवाली साड़ी भीन पहनें। हाइट कम होने के साथ-साथ यदि आप मोटी भी हैं तो डार्क कलर की साड़ी पहनें। कम हाइटवाली महिलाओं को चौड़े बॉर्डरवाली साड़ी नहीं पहननी चाहिए, इससे उनकी हाइट और कम नज़र आती है। ऐसी महिलाओं के लिए 2-3 इंच का बॉर्डर ही काफ़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे