Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पैरों की शोभा बढ़ाती कशीदे वाली पंजाबी जूती

ये पैरों पर पूरी तरह फिट हो जाती हैं, जैसे आपकी चमड़ी से ही  जुड़ी हों ।

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 05 Apr 2018 10:58:01

पैरों की शोभा बढ़ाती कशीदे वाली पंजाबी जूती

महिलाएं अक्सर हर ड्रेस के साथ में अलग-अलग तरह की फुटवियर पहनना चाहती हैं और इस बात को लेकर हमेशा असमजंस में रहती हैं कि किस ड्रेस के साथ में कौन से फुटवियर पहने कॉलेज, ऑफिस व पार्टी सब जगह के लिए अलग-अलग स्टाइल के फुटवियर ही पहनना चाहती हैं पर ऐसा हो ये पॉसिबल नहीं होता हैं कि हम हर एक डे्रस के साथ अलग फुटवियर लें इसलिए हमारे पास एक बेस्ट ऑप्शन हैं जिसे आप हर डे्रस के साथ पहन सकती हें और वह हैं जूतियां। चररररर की आवाज करती और पैरों की शोभा बढ़ाती घुंघरूओं से जड़ी जूतियां, दोनों का अपना अलग ही अंदाज रहा है । वहीं पंजाब के आम आदमी के पैरों पर चढ़ी बिना कशीदे की सादी जूतियां हों या किसी बड़े घर की पंजाबन के पैरों में इठलाती कशीदे से संवरी जूतियां । इनका फैशन कभी आऊट नहीं होता । बात यदि जूतियों की चले तो सबसे पहले दिमाग में राजस्थानी मोजड़ी या पंजाबी जूती ही ध्यान में आती हैं, जो सामान्य तौर पर एक ही तरह के फुटवियर हैं ।

- राजस्थान के रौबीले रजवाड़ों के पैर में सजी चररररर की आवाज करती जूतियां और रानियों के पैरों की शोभा बढ़ाती घुंघरूओं से जड़ी जूतियां, दोनों का अपना अलग ही अंदाज रहा है । वहीं पंजाब के आम आदमी के पैरों पर चढ़ी बिना कशीदे की सादी जूतियां हों या किसी बड़े घर की पंजाबन के पैरों में इठलाती कशीदे से संवरी जूतियां। ये इनका फैशन में कभी आऊट नहीं हुईं । इन जूतियों की खासियत यह है कि इन्हें साड़ी, लहंगाए सलवार-चूड़ीदार, स्कर्ट, जींस, लैगिंग्स एवं कुर्ता-पायजामा तक के साथ पहना जा सकता है और हर तरह के परिधान के साथ इनका जादू सिर चढ़ कर बोलता है।

- सामान्य तौर पर जूतियां चमड़े से बनाई जाती रही हैं और आज भी कहीं-कहीं मूल रूप में ये नर्म चमड़े से ही बनाई जाती हैं। इसका सोल बनाने के लिए कडक़ चमड़े का प्रयोग होता है, परंतु अब पशुओं की कमी एवं लोगों की बढ़ती मांग के कारण ये सिंथैटिक मैटीरियल से भी बनने लगी हैं । हालांकि मुख्य तौर पर ये पारंपरिक परिधानों के साथ ही मैच की जाती हैं । इन में भी आप लैदर के अलावा पॉली सिल्क, कपड़े और रैग्जीन से बनी जूतियां विकल्प के तौर पर ले सकती हैं ।

पंजाब में बनने वाली ऐसी जूतियों में कुछ पैटर्न होते हैं । इन में से सिंपल बिना कशीदे वाली बिना रंग की जूतियां सभी वर्गों के लिए होती हैं और आम आदमी इन्हें ही खरीदता है । इसके अलावा एक फूल वाली जूतियां भी सामान्य होती हैं, जब कि खास तौर पर सुंदर कशीदाकारी का शौक रखने वाली महिलाएं ढेर सारी कशीदाकारी से सजी जूतियां पहनना पसंद करती हैं, जिनके दाम भी ज्यादा होते हैं । इसके अलावा ढेर सारे गोल्डन-सिल्वर धागे से मुख्य तौर पर पुरुषों के लिए बनाई जाने वाली जूतियों को टीला वर्क वाली जूती कहते हैं । इन जूतियों के पंजों पर मूंछों की तरह का मुड़ा हुआ बल दिया जाता है।

इनकी कई विशेषताएं होती हैं । ये पैरों पर पूरी तरह फिट हो जाती हैं, जैसे आपकी चमड़ी से ही जुड़ी हों । इन्हें पहनते समय दाएं-बाएं पैर को पहचानने का चक्कर नहीं होता, आप किसी भी जूती को किसी भी पैर में पहन सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि पंजाबी जूतियों को बिना एक भी कील का इस्तेमाल किए केवल धागे से सिल कर बनाया जाता है, जिस से ये काफी मजबूत होती हैं ।
punjabi jutti,footwear fashion tips * फ्लोरल प्रिंट जुती

फ्लोरल प्रिंट जुती को आप डेनिम जीन्स के साथ में कैरी कर सकती हैं और यह आपको एक सिंपल और कैजुअल लुक देंगी।

* गोल्डन ऑर्नेट जूती

गोल्डन ऑर्नेट जूती एक रिच लुक की जुती है उसे आप लहंगे या फिर साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
मिरर वर्क जुती सिंपल सूट के साथ मेंं आप मिरर वर्क जुती कैरी सकती हैं।

* सिल्वर वर्क जूती

सिल्वर वर्क जूती ये वो जूती हैं जो आपको बहुत ही स्टाइली लुक देगी इस जूती पर सिल्वर बीड्स के साथ वर्क भी किया जाता है।

* एम्ब्रायडरी जूती

एम्ब्रायडरी जूती को आप अनारकली या सूट के साथ में कैरी कर सकते हैं इस जुती पर एम्ब्रायडरी के साथ सफेद मोती लगाकर इस जूती को और भी सुंदर बनाया जा सकता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology