न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माथापट्टी के बिना अधूरा है दुल्हन का श्रृंगार, यहां से ले इसके आइडियाज

चलिए आज हम आपको माथा-पट्टी के लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाते हैं जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। अपनी शादी के लिए परफेक्ट व ट्रैंडी माथा-पट्टी चूज कर सकती हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 10 Feb 2020 6:29:06

माथापट्टी के बिना अधूरा है दुल्हन का श्रृंगार, यहां से ले इसके आइडियाज

सोनम कपूर हो, अनुष्का शर्मा हो या फिर हाल ही में दुल्हन बनीं दीपिका पादुकोण, सभी अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं। शादी के जोड़े से लेकर इनकी ज्वैलरी तक ने लोगों के दिलों को थाम दिया।लेकिन बॉलीवुड की इन सभी दुल्हनों में एक चीज सबसे ज्यादा कॉमन देखने को मिली और वो है इनकी ट्रेडिशनल माथा पट्टी। नए फैशन के दौर में माथा पट्टी का फैशन एक तरह से गायब ही हो गया था। लेकिन बॉलीवुड की हसीन दुल्हनों ने एक बार फिर माथा पट्टी को ट्रेंड बना दिया।बात अगर माथा-पट्टी डिजाइन की करें तो वो आए दिन बदलते रहते हैं, कभी हैवी तो कभी सिंपल माथा-पट्टी ब्राइड्स की पसंद बनते है। इऩ दिनों कई तरह के ओवरसाइज्ड माथा पट्टी ट्रैंड में हैं जो ट्रैडीशनल से अलग मॉडर्न लुक देते है। चलिए आज हम आपको माथा-पट्टी के लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाते हैं जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं। अपनी शादी के लिए परफेक्ट व ट्रैंडी माथा-पट्टी चूज कर सकती हैं।

mathapatti for brides,bridal sheesh patti,fashion tips,fashion trends,bride essentials,bride fashion tips

इंडियन हो या वेस्टर्न हर जगह फिट

मांग टीके की खास बात ये है कि यह इंडियन हो या फिर वेस्टर्न हर ड्रेस पर परफेक्ट मैच करता है। वैसे भी आजकल के यूथ को वेस्टर्न में इंडियन का फूजन मिक्स करना बहुत पसंद होता है। इस शादी के सीजन में पार्टी में आप दीपिका पादुकोण की तरह कोई भी लॉग ड्रेस या वेस्टर्न गाउन कैरी कर सकती हैं। इस गाउन के साथ ऐसा मांग टीका जिसका बीच वाला हिस्सा हैवी और बाकि की आउटलाइन पतली चैन से बना हो, ट्राई कर सकती है। अगर आप गाउन पहन कर बोर हो चुकी हैं तो किसी भी वेस्टर्न ड्रेस के साथ लाइट वेट का टीका कैरी कीजिए। ऐसा करने से सबका ध्यान आपकी ओर जाएगा।

इतिहास

एक समय पर माथा पट्टी मंदिरों में मौजूद देवी- देवताओं को चढ़ाने की प्रथा थी। इसके बाद ट्रेडिशनल माथा पट्टी डांस ऑर्नामेंट के तौर पर पहनी जाने लगी। भारतीय फैशन की बात करें तो एक बार फिर आधुनिक फैशन पर पुराने दौर का फैशन भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। कपड़े हो या ज्वैलरी आज की युवा पीढ़ी को पुराना फैशन ही ज्यादा आकर्षित कर रहा है।

mathapatti for brides,bridal sheesh patti,fashion tips,fashion trends,bride essentials,bride fashion tips

जीन्स पर भी परफेक्ट

शादी की क्यों इस सीजन में आपकी बहन या कोई खास सहेली गुड न्यूज भी तो देने वाली हो सकती है। अगर आप अपनी दोस्त की गोदभराई की रस्म में जा रही हैं और कन्फयूज हैं कि क्या पहनें। या ये सोच रही हैं कि आपको ढेर सारे पैसे खर्च करके महंगे कपड़े खरीदने पड़ेगे। तो ज्यादा सोचिए मत आप अपनी रेगुलर जीन्स पर एक प्यारा सा टॉप कैरी कीजिए और इस पर हैवी मांग टीका पहनिए, ये आपको एक अलग और परफेक्ट लुक देगा। जीन्स पर मांग टीका कैरी करने के बाद किसी का ध्यान आपके टॉप या जूतों पर नहीं जाने वाला, सब आपके लुक की तारीफ करते हुए नजर आएंगे।

दुल्हन के लिए बेस्ट है पटियाला टीका

इस सीजन में आपकी खुद की शादी होने वाली है और आप एक परफेक्ट ब्राइड लगना चाहती हैं तो पटियाला टीका ट्राई करिए। बेस साइज बड़ा होने के कारण यह आपके पूरे माथे को कवर करता है।पटियाला टीके की एक खास बात ये होती है कि आप इसको अपनी शादी के अलावा दोस्त की शादी, किसी खास फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं। इसका ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है।

mathapatti for brides,bridal sheesh patti,fashion tips,fashion trends,bride essentials,bride fashion tips

हैवी माथा पट्टी

आपकी बहन या भाई की शादी है और आप प्रोपर ट्रेडीशनल लुक में दिखना चाहती हैं तो हैवी माथा पट्टी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की माथा पट्टी से पूरा सिर कवर हो जाता है और आपको एक परफेक्ट लुक मिलता है। लेकिन आप इसे अपनी शादी में पहनना का विचार कर रही हैं तो हैवी माथा पट्टी के साथ नाक की नथ जरूर पहनें। नाक की नथ के साथ माथा पट्टी अटैच करने से आपको एक परफेक्ट ब्राइडल लुक मिलता है। इस पट्टी की खास बात ये है कि इसको पहनने के बाद अगर आप मेकअप लाइट कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत