न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घुँघराले बालों को भी दे सकती है बेहतरीन लुक, आजमाकर देखें ये 6 हैयर स्टाइल

हम आपको कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल बताने जा रहे है जिनकी मदद से घुंघराले बालों को बेहतरीन लुक दिया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 6:44:58

घुँघराले बालों को भी दे सकती है बेहतरीन लुक, आजमाकर देखें ये 6 हैयर स्टाइल

अक्सर देखा गया है कि जिन लड़कियों के घुंघराले बाल होते हैं वे किसी भी शादी-समारोह में जाने के लिए तैयार होते समय थोड़ी उदास हो जाती है, जिसका मुख्या कारण बनता है उनके घुंघराले बाल। लडकियाँ सोचती है कि उनके बाल कर्ली होने की वजह से वे अपने बालों को दूसरा लुक नहीं दे सकती है, जबकि आपको जानकार हैरानी होगी कि घुंघराले बालों में भी बालों को स्टाइलिश बंनाया जा सकता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हेयरस्टाइल बताने जा रहे है जिनकी मदद से घुंघराले बालों को बेहतरीन लुक दिया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

* फ्रेंच ब्रैडेड बन (FRENCH BRAIDED BUN)

ज्यादातर महिलाओं या लड़कियों को यह लगता है कि अगर जुड़ा बनाया जाये तो वह ट्रेडिशनल लुक, खासकर साड़ी के साथ ही ज्यादा अच्छा लगेगा। लेकिन इस फ्रेंच ब्रैडेड बन को बनाने के बाद आपकी सोच बिल्कुल बदल जाएगी।

इसे बनाने के लिए आपको एक साइड से मांग निकाल कर थोड़े से बालों के तीन हिस्से कर उससे सिंपल चोटी बनानी है। फिर 2 गांठ के बाद साइड से थोड़े से बाल लेकर आखिर वाले हिस्से में मिलाकर चोटी को आगे बढ़ायें। इस क्रम में आगे बढें और फिर जो निचे बचे हुए बाल हैं उसे गोल घुमाकर पिन से अटैच कर लें।

* फ्रेंच ब्रैंडेड पोनी टेल (FRENCH BRAIDED PONY TAIL)

जैसे की ऊपर वाली हेयर स्टाइल में बताया गया है, उसी प्रकार से आपको अपने साइड हेयर से चोटी बनानी है। लेकिन अब जो हिस्सा आप चोटी में मिलायेंगी, वो बिलकुल विपरीत दिशा में होगा। जैसे ही यह चोटी सर के बीचोंबीच आये, उसे वहीं रोक कर पूरे बालों को इकठ्ठा कर एक हाई पोनी टेल बांध लीजिये। पिक्चर में दिखाए अनुसार लुक चाहती हैं, तो आगे से अपने बालों की एक या दो लट को खुला छोड़ दें।

curly hair,hairstyle

* ब्रैडेड हेडबैंड (BRAIDED HEAD BAND)

ब्रैंडेड हेयर स्टाइल आजकल का लेटेस्ट चलन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाना एकदम आसान है। यह 5 मिनट से भी कम समय में बन जाती है। इसके लिए आपको अपने कान के एक साइड से बाल लेकर उसकी एक मोटी चोटी बनानी है और फिर उसे अपने सर के ऊपर से दूसरी साइड ले जाकर पिन से अटैच कर देना है। बस, बन गया आपका प्राकृतिक हेयर बैंड।

* वाटरफॉल हेयर स्टाइल (WATERFALL STYLE HAIR)

सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली वॉटरफॉल हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आप एक साइड से थोड़े से बाल लेकर चोटी बनाना शुरु करें। अब सिर्फ दो बार गांठ लेकर जब तीसरी बार करने जाएँ तो अपने कान के पास से थोड़े से बाल लेकर उसमें मिला लें और उस चोटी का तीसरा हिस्सा नीचे छोड़ दें। अब इस प्रक्रिया को दोहराते हुए आगे बढ़ेंगी तो देखेंगी के यह वॉटरफॉल पैटर्न बनता जा रहा है।

curly hair,hairstyle

* हाफ अप हाफ हाफ डाउन (HALF UP HALF DOWN)

यह स्टाइल दिखने में जितना सुन्दर है, बनाने में उतना ही आसान है। बस आपको अपने दोनों कानों के साइड से कुछ बालों को लेकर उसे हाथों से घुमाते हुए कर्ल करने हैं और बिच में पिन से अटैच करना है। और भी खूबसूरत लुक के लिए आप बिच में फ्लावर पिन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

* साइड हेयर पफ (SIDE HAIR PUFF)

यह हैयर स्टाइल जितना सरल है, उतना ही आकर्षक और कम समय में बनने वाला भी। इसे बनाने के लिए आपको अपने सारे बाल एक साइड करने होंगे – जैसे कि आप साइड मांग निकलते वक़्त करते हैं। फिर उसे थोड़ा सा उठाव देकर पिनअप कर लेना है। आकर्षक पिंस के साथ यह और भी खूबसूरत दिखाई देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह