न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' 12 फरवरी से डिस्कवरी जीत चैनल पर प्रसारित होगा

योग गुरु स्वामी रामदेव की जीवनयात्रा को दिखाने वाला शो 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' डिस्कवरी इंडिया के नए मनोरंजन चैनल डिस्कवरी जीत पर 12 फरवरी 2018 से प्रसारित होने जा रहा है

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 07 Feb 2018 6:14:35

'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' 12 फरवरी से डिस्कवरी जीत चैनल पर प्रसारित होगा

प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव की जीवनयात्रा को दिखाने वाला शो 'स्वामी रामदेव: एक संघर्ष' डिस्कवरी इंडिया के नए मनोरंजन चैनल डिस्कवरी जीत पर 12 फरवरी 2018 से प्रसारित होने जा रहा है। कार्यक्रम में योग गुरु बनने से पहले रामदेव के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा साथ ही उनका मूल प्रांत कौन-सा था? उनकी जीवन यात्रा कैसी थी? इन सब पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

इस आधिकारिक जीवनी की शूटिंग राजस्थान, हरिद्वार और मुंबई जैसे वास्तविक स्थलों पर की गई है।

अजय देवगन फिल्म्स और वॉटरगेट प्रोडक्शन के संयुक्त निर्माण में बन रहा यह धारावाहिक स्वामी रामदेव के जीवन में 'है मुमकिन' के महत्व को दर्शाता है। दरअसल 'है मुमकिन' डिस्कवरी जीत के सभी कार्यक्रमों की मूल विचारधारा है।

डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया (दक्षिण एशिया) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक करण बजाज कहते हैं, "स्वामी रामदेव की अब तक की जीवन यात्रा अनेक तरह के उतार-चढ़ाव से गुजरी है। यह एक संघर्षशील व्यक्ति की प्रेरणादायक कथा है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए उन पर विजय प्राप्त की।"

baba ramdev,baba ramdev biopic,yog guru

उन्होंने कहा, "दरअसल, शुरूआत में हमारे लेखकों की टीम एक घंटे के शो के लिए स्वामी रामदेव से मिली थी। फिर हमें यह एहसास हुआ कि उनके जीवन को एक लघु धारावाहिक में नहीं दर्शाया जा सकता। इसका परिणाम यह हुआ कि हमने 85 कड़ियों (एपिसोड) के एक भव्य महाधारावाहिक का निर्माण किया।"

इस बारे में स्वामी रामदेव ने कहा, "प्रारंभ में मैं किसी टेलीविजन धारावाहिक के लिए अपने जीवन की कहानी साझा करने का इच्छुक नहीं था, लेकिन डिस्कवरी जीत की 'है मुमकिन' की विचारधारा ने मुझे आकर्षित किया। मेरा जीवन आसान नहीं रहा। मैंने अब तक की जीवन यात्रा में अनेक संघर्षों का सामना किया है। यह जीवनी सभी घटनाक्रमों को उसी तरह प्रस्तुत करती है जिस तरह वह घटित हुए थे।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी देशवासियों को यह संदेश देना चाहता हूं कि वे कभी हौसला ना हारें। जीवन की अपनी चुनौतियां हैं, लेकिन यदि आप लगातार डटे रहकर इसका सामना करते रहें तो फिर आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह