न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केजीएफ’ का टिकट बुकिंग पर धमाका, दक्षिण में बना इतिहास

शाहरुख की 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘जीरो’ के साथ ही दक्षिण भारत की कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का प्रदर्शन होने जा रहा है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 19 Dec 2018 1:48:32

‘केजीएफ’ का टिकट बुकिंग पर धमाका, दक्षिण में बना इतिहास

शाहरुख की 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही फिल्म ‘जीरो’ के साथ ही दक्षिण भारत की कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्मों के ख्यातनाम बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर ने किया है। इस फिल्म को लेकर दक्षिण भारतीय दर्शकों में जो उत्साह नजर आ रहा है वे बेमिसाल है। लेकिन उत्तर भारत के सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को बहुतायत स्क्रीन्स पर 21 दिसम्बर को ही प्रदर्शित किया जा रहा है। ‘केजीएफ’ से ‘जीरो’ को टिकट खिडक़ी पर जबरदस्त मुकाबला करना पड रहा है। बताया जा रहा है कि हिन्दी भाषी क्षेत्र के दर्शक इसकी टिकटें बहुतायत में एडवांस बुक कर रहे हैं।

एक्शन से लबरेज ‘केजीएफ’ 70 के दशक पर आधारित एक ड्रामा फिल्म है। 85 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। ‘केजीएफ’ को पेश करने के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एए फिल्म्स (अभिनेत्री रवीना टंडन के पति अनिल थडानी की कम्पनी) के साथ हाथ मिलाया है। इस कन्नड़ फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ पांच अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया है। इसके साथ ही ‘केजीएफ’ को चीन और जापान में भी चीनी और जापानी भाषा में भी डब करके प्रदर्शित किया जाएगा।

yash,kgf,kgf advane booking,Shah Rukh Khan,zero

एक्सेल एंटरटेनमेंट की महत्वाकांक्षी कन्नड़ फिल्म ‘कोलार गोल्ड फील्ड्स’ यानी ‘केजीएफ’ के पहले ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। साउथ के सिनेमा प्रेमियों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने प्रदर्शन से पहले दक्षिण भारतीय बाजार में टिकट खिडक़ी पर प्री बुकिंग के साथ इतिहास रच दिया है। यश, श्रीनिधि शेट्टी, राम्या कृष्ण, अनंत नाग अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रशान्त नील ने किया है।

गौरतलब है कि ‘केजीएफ’ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली कन्नड फि़ल्म है। इस फिल्म के जरिये फरहान अख्तर ने पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा में बतौर निर्माता कदम रखा है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म को दो भागों में बनाया गया है। इसका पहला भाग आगामी शुक्रवार 21 दिसम्बर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी में एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इसका दूसरा भाग तीन माह बाद प्रदर्शित किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल