न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

संगठित अपराध का साम्राज्य खड़ा करने में पुरुषों का ही बोलबाला रहा है, लेकिन कुछ महिलाओं के कारनामे और कहर को देख पुरुष भी कांप उठें

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 9:26:24

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

संगठित अपराध का साम्राज्य खड़ा करने में पुरुषों का ही बोलबाला रहा है, लेकिन कुछ महिलाओं के कारनामे और कहर को देख पुरुष भी कांप उठें। इन महिलाओं ने आतंक का ऐसा साम्राज्य खड़ा किया है कि अच्छे-अच्छों की हवा निकल आई। एक नजर देश-दुनिया की उन महिलाओं के बारे जो जुर्म कि दुनिया की मल्लिका रह चुकी हैं।

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

डॉन ला चिनार

मैक्सिको की लेडी ड्रग माफिया और डॉन ला चिना ने अपने रास्ते में आने वाले 180 लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है। ला चिना डमासो गैंग में सबसे ज्यादा गुस्सैल और बेपरवाह महिला थी जिसके चलते उसे जल्द गैंग में प्रतिष्ठा मिल गई। इतना ही नहीं जब गैंग के साथ‌ियों ने उसे दी गई जिम्मेदारियों वापस लेनी चाहीं तो उसने अपने साथियों के खिलाफ ही लड़ाई छेड़ दी। इसके बाद उसके रास्ते में जो भी आता वो उसका कत्ल कर देती। अपने दुश्मनों का सफाया करने के बाद उसने अपना एक नया गैंग बनाया जो पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया था।

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

जोना डेनी

दुनिया की सबसे खतरनाक महिला किलर में शुमार इंग्लैंड की 31 साल की जोआन डेन्ही को उम्रकैद की सजा दी गई है। उन्होंने दरिंदगी के साथ 10 लोगों को मौत के घाट उतारा था, जिसमें उसका पति भी शामिल था। दो बच्चों की मां जोआन इतनी खतरनाक है कि उसे कभी जेल से रिहा नहीं किया जा सकता। जोआन ने दो लोगों को तो 9 मिनट के भीतर दिनदहाड़े उस समय चाकुओं से गोद डाला जब वे अपने कुत्तों को टहला रहे थे। जोआन के मुताबिक वह मजे के लिए लोगों को मारती है। उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद भी उसे कोई मलाल नहीं है।

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

सोरेनसन

11 नवंबर, 1859 को नार्वे में पैदा हुई सोरेनसन ने 40 से ज्यादा हत्याएं की हैं। दूसरी महिला किलर्स की तरह उसने भी पैसों की खातिर अपनी फैमिली के लोगों और रिश्तेदारों को मौत के घाट उतारा। 6 फीट लंबी सोरेनसन फिजिकली काफी स्ट्रांग थी। साल 1900 में उसने अपने पहले पति डिटलेव के साथ दो बच्चों को भी मार डाला और उनके इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के बाद वह अन्य दो बच्चों को साथ लेकर अमेरिका के इंडियाना चली गई। १९०८ में उसने अपने एक नौकर से विवाद होने के बाद उसे जिंदा जला दिया। कुछ ही समय बाद उसके घर में आग लगी और उसके दोनों बच्चे बिस्तर पर मरे पाए गए। घर में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से पुलिसकर्मियों को सोरेनसन के मरने का अंदेशा हुआ लेकिन बाद में जब लाश की लंबाई नापी गई तो पता चला कि ये उसकी लाश नहीं है क्योंकि वह 6 फीट की थी।

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

अर्चना बालमुकुंद शर्मा

अर्चना ने अपने बॉयफ्रेंड बबलू शर्मा के गैंग का अहम हिस्सा बन कर अनगिनत अपहरण, रंगदारी और मर्डर के मामलों को अंजाम दिया है। पुणे पुलिस को इसकी खोज है लेकिन अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। माना जाता है कि यह अभी भी विदेश से अपना गैंग चला रही है।

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

फूलन देवी

खुद भी भयानक अत्याचारों का शिकार रही थी लेकिन आगे चल कर उसने बदला लेने के लिए डाकू बनने का फैसला किया। उसके बारे में अभी भी लोगों की दो राय है। कुछ के लिए वह कठोर दिल की एक खूनी है तो कुछ के लिए अन्याय से लड़ने वाली सशक्त औरत।

Womens Day Special : जुर्म की दुनिया की Top 6 महिला अंडरवर्ल्ड डॉन, पुरुष भी कापते थे इनके नाम से

मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग

मारिया कैथरीन स्वानेनबर्ग का जन्म 9 सितंबर, 1839 को नीदरलैंड्स के लेडेन में हुआ था। यह डच सीरियल किलर्स 27 से ज्यादा हत्या व 90 से ज्यादा लोगों की मौत के मामले में संदिग्ध रही। 1880 से 1883 के बीच मारिया ने करीब 102 लोगों को इंजेक्शन से आर्सेनिक जहर दिया था, जिसमें से 27 की मौत हो गई थी। इनमें से 45 लोगों को जिंदगीभर के लिए हेल्थ प्राब्लम से जूझना पड़ा था। इन हत्याओं के पीछे मारिया का मकसद पीड़ितों के इन्श्योरेंस का पैसा हड़पना था। मारिया की पहली शिकार 1880 में उसकी अपनी मां थी। इसके बाद उसने पैसों के लालच में अपने पिता की भी हत्या कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में फायरिंग से दहशत, जान बचाने के लिए दौड़े लोग; सामने आया वीडियो
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का पहला बयान, बोले- जिसके पास प्रमाण हों वे आगे आएं, SIT जांच में सामने आएगा पूरा सच
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत