न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo में फंसे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, पीड़ित महिला ने लिखा- 'सॉरी मल्लिका, पर तुम्हारे पापा भी ऐसे ही हैं'

अब यह सिर्फ बॉलीवुड तक ही सिमित नहीं रहा है इसमें अब पत्रकारिता जगत के एक वरिष्ठ पत्रकार को अपने लपेटे में लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Oct 2018 10:13:22

#MeToo में फंसे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, पीड़ित महिला ने लिखा- 'सॉरी मल्लिका, पर तुम्हारे पापा भी ऐसे ही हैं'

बॉलीवुड में तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ #MeToo अब सिर्फ एक ही नाम तक सिमित नहीं रहा है। इस कैंपेन ने अब एक विकराल रूप ले लिया है जिसमे बड़ी-बड़ी हस्तियों को अपने लपेटे में लिया है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर,वरुण ग्रोवर,सुभाष घई, साजिद खान जैसे कई हस्तियों के चेहरे से शराफत का चोला उतार दिया है। अब यह सिर्फ बॉलीवुड तक ही सिमित नहीं रहा है इसमें अब पत्रकारिता जगत के एक वरिष्ठ पत्रकार को अपने लपेटे में लिया है। पत्रकार निष्ठा जैन ने फेसबुक के जरिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। निष्ठा जैन ने फेसबुक पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर विनोद दुआ के साथ दो घटनाओं का जिक्र किया है, जिनमें उनका उत्पीड़न किया गया।

vinod dua,metoo campaign,metoo,metoo movement,mallika dua

पहली घटना का जिक्र करते हुए निष्ठा जैन लिखती हैं कि 1989 में वह इंटरव्यू के लिए विनोद दुआ से मिली थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि विनोद दुआ ने उन्हें देखते ही एक सेक्सुअल जोक मारा। वह लिखती हैं कि उन्हें जोक याद नहीं है लेकिन वह हंसने के लिए लायक बिल्कुल नहीं था। इसके आगे वह बताती हैं कि जब उन्होंने सैलरी के तौर पर 5000 रुपये मांगे, तो दुआ ने उनसे कहा था- 'तुम्हारी औकात है क्या?' निष्ठा जैन कहती हैं कि उस दिन उनका जन्मदिन था, लेकिन इस अनुभव की वजह से उनका पूरा दिन खराब हो गया। अपनी पोस्ट में दूसरी घटना का जिक्र करते हुए निष्ठा जैन ने लिखा, 'मुझे दूसरे ऑफिस में वीडियो एडिटर की नौकरी मिल गई। विनोद दुआ के दोस्त वहां काम करते थे। इसलिए उन्हें इस बारे में पता चल गया।' वह लिखती हैं, 'एक रात जब मैं अपने ऑफिस से निकलकर पार्किंग में पहुंची, तो दुआ वहां थे। उन्होंने कहा कि वह मुझसे बात करना चाहते हैं और मुझे अपनी कार में बुलाया। मुझे लगा कि वह अपने व्यवहार के लिए माफी मांगना चाहते हैं, मैं कार में बैठ गई। इससे पहले कि मैं संभल पाती, उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। मैं वहां से बाहर निकली और ऑफिस की कार से घर चली गई।'

vinod dua,metoo campaign,metoo,metoo movement,mallika dua

निष्ठा का कहना है कि इसके बाद दुआ कई दिनों तक उनका पीछा करते रहे, हालांकि, बाद में उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया। उन्होंने आगे लिखा, 'जब मैंने मल्लिका दुआ पर अक्षय कुमार के सेक्सिस्ट कमेंट के बारे में पढ़ा, तो मैंने खुद से कहा कि वह भूल गए हैं कि वह कम सेक्सिस्ट, महिलाओं से नफरत करने वाले और संभावित बलात्कारी नहीं हैं।'

निष्ठा कहती हैं, 'अगर उन्होंने यह मेरे साथ किया तो किसी और के साथ भी किया होगा।' आखिर में निष्ठा लिखती हैं- 'सॉरी मल्लिका, पर तुम्हारे पापा भी ऐसे ही हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक