न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बदलापुर’ के सीक्वल को नकार सकते हैं वरुण धवन

अपने करियर की शुरूआत में ही वरुण धवन ने ‘बदलापुर’ नामक डार्क फिल्म करके सबको हैरान कर दिया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 12 Feb 2018 3:21:39

‘बदलापुर’ के सीक्वल को नकार सकते हैं वरुण धवन

अपने करियर की शुरूआत में ही वरुण धवन ने ‘बदलापुर’ नामक डार्क फिल्म करके सबको हैरान कर दिया था। निर्देशक श्रीराम राघवन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का कारोबार करके वरुण धवन के करियर को तेजी प्रदान की थी। अब कहा जा रहा है कि श्रीराम राघवन इस फिल्म के सीक्वल की पटकथा को पूरा करने में लगे हुए हैं।

जब से बॉलीवुड के गलियारों में ‘बदलापुर’ के सीक्वल की चर्चाएँ होने लगी हैं, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में भी वरुण धवन नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात की उम्मीदें बहुत कम नजर आ रही हैं। इन दिनों वरुण धवन कुछ ऑफ बीट फिल्मों के साथ ही मैनस्ट्रीम की फिल्में कर रहे हैं। इस वर्ष उनकी दो फिल्में ‘अक्टूबर’ और ‘सुई धागा’ का प्रदर्शन होना तय है, जो कि विषय आधारित फिल्में हैं।

इसके अतिरिक्त वरुण धवन को लेकर सलमान खान की सफल फिल्मों के सीक्वल बनाने के भी समाचार आ रहे हैं। गत वर्ष सलमान खान की सुपर हिट फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल में नजर आ चुके वरुण धवन को लेकर उनकी दूसरी हिट फिल्म ‘बीबी नं. 1’ के सीक्वल की चर्चाएं भी सुनाई दे रही थीं लेकिन सलमान खान के अचानक से एतराज करने पर निर्देशक डेविड धवन ने उस फिल्म की योजना को रद्द कर दिया।

varun dhawan,badlapur 2,bollywood,entertainment news

अब सुनाई दे रहा है कि सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक सूरज बडज़ात्या अपनी ही सुपर हिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ का सीक्वल प्लान कर रहे हैं, जिसमें वे वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं। वैसे बड़े अफसोस की बात है कि राजश्री प्रोडक्शन, जिसने हमेशा नए विषयों पर फिल्मों का निर्माण किया है, अब अपनी ही हिट फिल्मों को पुन: बना रहा है। सूरज बडज़ात्या निर्देशित ‘हम आपके हैं कौन’ उन्हीं के दादा ताराचन्द बडज़ात्या निर्मित ‘नदिया के पार’ का रीमेक थी और अब रीमेक का रीमेक बनाया जाना समझ से परे है।

बदलापुर पहले भाग की तरह ही रिवेंज ड्रामा बताया जा रहा है। दूसरी बात यह सीक्वल नहीं सीरीज है, जो बिलकुल उसी जोन में है, ऐसे में वरुण धवन फिर वैसा ही किरदार निभाने में शायद ही रुचिकर नजर आएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह