काफी समय से फिल्मी पर्दे से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पिछले कुछ समय से टीवी रियलिटी शो में जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह स्टेज से गिर जाती है। ये वीडियो सोनी टीवी (Sony TV) पर आने वाले रियलिटी शो सुपर डांसर का है जिसमे एक परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा इतनी डर गई कि उनके पसीने निकल गए और वह सीट से नीचे गिर गईं। बता दे, इस शो में शिल्पा शेट्टी जज की भूमिका में हैं और बच्चों के डांस के हुनर को परखती हैं। सुपर डांसर का ये तीसरा सीजन (Super Dancer 3) है। शिल्पा (Shilpa Shetty) भी तीसरी बार इस शो के साथ काम कर रही हैं। शो में उनकी अदा, खूबसूरती और फिटनेस के लोग काफी दिवाने हैं।














