न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

असफलता से डरी एकता कपूर ने बंद की वेब सीरीज ‘मेहरूनिसा’

दो साल पहले डिजिटल दुनिया में इस बात की चर्चा थी कि टीवी की महारानी एकता कपूर (Ekta Kapoor) मेहरूनिसा (Mehrunisa) या नूरजहाँ पर आधारित एक वेब सीरीज (Web Series) लेकर आ रही हैं

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 15 Feb 2019 3:36:08

असफलता से डरी एकता कपूर ने बंद की वेब सीरीज ‘मेहरूनिसा’

दो साल पहले डिजिटल दुनिया में इस बात की चर्चा थी कि टीवी की महारानी एकता कपूर (Ekta Kapoor) मेहरूनिसा (Mehrunisa) या नूरजहाँ पर आधारित एक वेब सीरीज (Web Series) लेकर आ रही हैं। अब चर्चा है कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भारत में सबसे महंगी वेब सीरीज कहे जाने वाले इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) की योजना इस वेब सीरीज को 12 एपिसोड में बनाने की थी। इसके लिए उन्होंने इसका बजट 25 करोड़ तय किया था और इसकी 180 दिनों तक शूटिंग की जानी थी। ‘मेहरूनिसा (Mehrunisa Web Series)’ वेब सीरीज को लेकर दावा किया गया था कि यह भारत में अब तक की सबसे महंगी वेब सीरीज होगी। सुनने में तो यहाँ तक आया था कि इसमें एकता कपूर (Ekta Kapoor) की पसन्दीदा अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) मुख्य भूमिका में नजर आने वाली थीं।

ekta kapoor,mehrunisa,mehrunisa web series,mouni roy,tv queen ekta kapoor

अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में उस वक्त एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कहा था, ‘यह मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। शूटिंग के बाद हम स्पेशल इफेक्ट्स पर लगभग छह महीने तक वक्त देंगे। कई लोगों ने यह मान लिया कि मैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का देसी संस्करण बनाने जा रही हूँ, जो सही नहीं है। इसमें मुख्य भूमिका निभाने के लिए मैंने मौनी रॉय (Mouni Roy) को चुना है।’

ekta kapoor,mehrunisa,mehrunisa web series,mouni roy,tv queen ekta kapoor

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘2017 में एकता की टीम मेहरूनिसा पर आधारित सीरीज बनाने का विचार लेकर आई थी। एकता इसे लेकर बहुत रोमांचित थी। उन्होंने तुरन्त प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया। बजट लगभग 25 करोड़ के आसपास जा रहा था। जिस पर उस समय एकता ने सहमति व्यक्त की थी पर अब चीजें बदल गई हैं। फिलहाल, एकता का डिजिटल प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी उन्हें ज्यादा लाभ नहीं दे रहा है और वे अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर भी काफी पैसा लगा रही हैं। ऐसे में उन्होंने मेहरूनिसा को बंद करने का फैसला किया है।, जाहिर है, वे ऐसे वक्त में इतना बड़ा जोखिम लेने की स्थिति में नहीं हैं।’

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम