लोकप्रिय टीवी शो ‘संजीवनी’ की शुरुआत फिर से की जा रही है और इसी के साथ अभिनेता रोहित रॉय छोटे पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रहे हैं। इस पर रोहित ने कहा है कि अभिनेता मोहनीश बहल के साथ काम करने का उन्हें अब और इंतजार नहीं हो रहा है जिनके साथ उन्होंने साल 1990 में अपने करियर की शुरुआत की थी। रोहित ने शुक्रवार को शो के अन्य अभिनेताओं और इस टीम के बाकी सदस्यों के साथ वाली एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा: बहुप्रतीक्षित ‘संजीवनी’ की दोबारा शुरुआत से टीवी पर वापसी कर रहा हूं। उस शख्स के साथ टीवी पर काम करने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है जिसके साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी..मोहनीश बहल! इसके साथ ही मेरी पसंदीदा सुरभि चंदना और बाकी मशहूर कलाकारों के साथ भी काम करने का इंतजार है।’














