न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी, करणी सेना और ब्राह्मण महासभा ने उठाई 'बिग बॉस 13' को बैन करने की मांग, जानें क्या है मामला?

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। शो को बैन करने की मांग उठने लगी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 1:04:39

बीजेपी, करणी सेना और ब्राह्मण महासभा ने उठाई 'बिग बॉस 13' को बैन करने की मांग, जानें क्या है मामला?

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। शो को बैन करने की मांग उठने लगी है। दरअसल, गाजियाबाद से बीजेपी के विधायक नंद किशोर गुज्जर ने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय में पत्र लिखकर बिग बॉस को बैन करने की मांग की है। उन्होंने लिखा- ये शो हमारी संस्कृति के खिलाफ है और इंटिमेट सीन इस शो का हिस्सा हैं। अलग-अलग समुदाय के लोगों को बेड पार्टनर्स बनाया गया है, जो कि अहसनीय है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को उसकी खोई हुई शान दिलाने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ इस तरह के शो देश की संस्कृति को खराब कर रहे हैं। बच्चे और नाबालिग टीवी देखते हैं और वह आसानी से इन शो तक पहुंच सकते हैं, जिसमें इतनी व्यस्क सामग्री शामिल है। इसके अलावा शो इंटरनेट पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही बीजेपी विधायक ने भविष्य में ऐसे प्रसारण को रोकने के लिए सेंसर तंत्र की भी मांग की है।

बीजेपी नेता के अलावा करणी सेना भी बिग बॉस को तुरंत बंद करने की मांग कर रही है। करणी सेना का कहना है कि ये शो कल्चर के खिलाफ है। करणी सेना ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को लेटर लिखकर कहा- बिग बॉस हिंदू ट्रेडिशन का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है। शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। जेनरेशन को भटका रहा है। शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता। करणी सेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बिग बॉस 13 के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने और हिंदू संस्कृति का अपमान करने के लिए सलमान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

'जब तक बिग बॉस बंद नहीं हो जाता अन्न का एक दाना भी नहीं लूँगा'

बीजेपी नेता के अलावा ब्राह्मण महासभा ने भी 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। महासभा ने इस सिलसिले में अपना ज्ञापन गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इनसे इतर उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने घोषणा की कि जब तक बिग बॉस बंद नहीं हो जाता है, तब तक वह अन्न का एक दाना भी नहीं खाएंगे। इस सिलसिले में अमित जानी ने कहा, 'मैं तब तक फल और सब्जी पर जीवित रहूंगा, जब तक सरकार शो को बंद करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा लेती है। युवा जोड़ों का राष्ट्रीय टेलीविजन पर बेड शेयर करते हुए दिखाना स्वीकार्य नहीं है। मैं इस चीज से हैरान हूं कि नैतिक मूल्यों वाले आरएसएस ने इसपर ध्यान क्यों नहीं दिया।'

बता दें कि बुधवार को ट्विटर पर #BanBigBoss ट्रेंड कर रहा था। लोग बिग बॉस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे। ये कोई पहली बार नहीं है जब बिग बॉस का विरोध हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को #जेहादफैलाताबिगबॉस ट्रेंड कर रहा था। गौरतलब है शो में इस बार मेल-फीमेल को एक साथ बेड शेयर करना था। शो में बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर की थीम थी। लेकिन बाद में विवाद बढ़ते देख मेकर्स ने इसे खत्म कर दिया था। जिसके बाद अब कोई भी कंटेस्टेंट किसी के भी साथ बेड शेयर कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव