न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करण सिंह ग्रोवर के आते ही बढ़ेगी टीआरपी, निश्चित रूप से टॉप-10 में शामिल होगा ‘कसौटी जिन्दगी के’

परिवारों में कल दोपहर से रात 11 बजे तक के लिए स्पेशल डाइट चार्ट बना लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि परिवार का कोई भी सदस्य कल कहीं नहीं जाएगा सिर्फ टीवी इस रोमांचक मैच को तनावपूर्ण माहौल में देखा जाएगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 15 Jun 2019 7:36:15

करण सिंह ग्रोवर के आते ही बढ़ेगी टीआरपी, निश्चित रूप से टॉप-10 में शामिल होगा ‘कसौटी जिन्दगी के’

छोटे परदे के दर्शकों को इस सप्ताह रविवार और सोमवार को दो नायाब तोहफे मिलने जा रहे हैं। इन दोनों दिनों में प्रसारित होने वाले दो कार्यक्रमों के बारे में कहा जा रहा है कि इनके प्रसारण के दौरान इनकी टीआरपी में जबरदस्त उछाल आएगा। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसे कौन से दो कार्यक्रमों की बात कर रहे हैं जिनकी टीआरपी में वृद्धि होगी। यह दो कार्यक्रम हैं भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच और दूसरा सोमवार को प्रसारित होने वाला एकता कपूर के धारावाहिक ‘कसौटी जिन्दगी के’ की अगली कड़ी, जिसमें टीवी की दुनिया के सबसे महंगे सितारों में शामिल अभिनेता करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज के रूप में डेब्यू करने जा रहे हैं। जहां अनुराग और प्रेरणा मिस्टर बजाज के बारे में जानने के लिए बेकरार है वहीं दर्शक भी इस इंतजार में बैठे है कि दोनों कैसे मिस्टर बजाज नाम के तूफान से सामना करेंगे? इस कड़ी का दर्शकों को बेहद इंतजार है जिसके चलते यह कहा जा रहा है कि टीआरपी की दौड़ में पिछड़ चुका यह धारावाहिक फिर से टॉप-10 में शामिल हो जाएगा।

कल रविवार को दोपहर 3 बजे से भारत बनाम पाकिस्तान का विश्व कप क्रिकेट मैच है। इस मैच को लेकर दर्शकों में अभी से जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। इस मैच के चलते परिवारों में कल दोपहर से रात 11 बजे तक के लिए स्पेशल डाइट चार्ट बना लिए गए हैं। कहा जा रहा है कि परिवार का कोई भी सदस्य कल कहीं नहीं जाएगा सिर्फ टीवी इस रोमांचक मैच को तनावपूर्ण माहौल में देखा जाएगा। ‘जिन्दगी कसौटी के’ निर्माताओं ने कुछ दिन पहले ही मिस्टर बजाज वाले प्रोमो को लॉन्च किया था, जिसमें करण अपने सॉल्ट और पेपर वाले लुक में बेहद ही हैंडसम नजर आ रहे थे। इस प्रोमो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और सभी को करण का मिस्टर बजाज वाला लुक काफी पसंद आया था।

कुछ घंटे पहले ही इस सीरियल के निर्माताओं ने चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टीजर वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में करण दर्शकों से कहते हुए नजर आ रहे है कि वह बासु परिवार की बर्बादी को देखने के लिए तैयार हो जाए। बात की जाए बीते एपिसोड की ही तो इसमें दिखाया गया है कि अनुराग और प्रेरणा सभी के सामने एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहना चुके हैं। वहीं अनुराग को यह बात जानकर झटका लगता है कि मिस्टर बजाज की वजह से उसके सारे बैंक अकाउंट्स सील कर दिए गए हैं। इसी के साथ ही बीते एपिसोड में यह भी दिखाया गया है कि मिस्टर बजाज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।
हिना खान के जाते ही गिरी टीआरपी जब तक इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका के रूप में नजर आई, तब तक इस सीरियल की टीआरपी में उछाल देखने को मिली। हिना खान के इस धारावाहिक से अलग होते ही इसकी टीआरपी में लगातार गिरावट ही आ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि करण सिंह ग्रोवर की एंट्री से इस सीरियल की टीआरपी जरूर बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो