न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा ने नए शो की शूटिंग की रद्द, सेट से निराश लौटे टाइगर श्रॉफ

कपिल शर्मा का शो 'फैम‍िली टाइम व‍िद कप‍िल शर्मा' 25 मार्च यानि दो दिन बाद ऑन एयर होगा। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही शो का शूट कैंस‍िल हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Mar 2018 1:32:30

कपिल शर्मा ने नए शो की शूटिंग की रद्द, सेट से निराश लौटे टाइगर श्रॉफ

कपिल शर्मा का शो 'फैम‍िली टाइम व‍िद कप‍िल शर्मा' 25 मार्च यानि दो दिन बाद ऑन एयर होगा। कपिल शर्मा टीवी पर वापसी कर रहे हैं। लेकिन शो शुरू होने से पहले ही शो का शूट कैंस‍िल हो गया है। इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ एपिसोड की शूटिंग को कैंसिल कर दिया गया है। ऐसा पहली बार नहीं है हुआ है पहले भी कई बड़े बड़े स्टार्स को ब‍िना शूट‍िंग क‍िए लौटना पड़ा है। कपिल के पिछले शो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान कपिल की तबियत बार बार खराब होने की वजह से शाहरुख खान, अक्षय कुमार को भी बिना शूट किये ही वापस जाना पड़ा था।

बात की जाए कपिल के नए शो ‘फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा’ की तो इस शो पर पहले मेहमान के तौर पर अजय देवगन नजर आएंगे और वह पहले एपिसोड के लिए शूटिंग भी कर चुके है। इसके बाद अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘बागी 2’ की टीम इस शो पर पहुंचने वाली थी, लेकिन इस शूट को रद्द कर दिया गया। इस सिलसिले में चैनल तुरंत सामने आया और एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि, ‘सेट पर कुछ तकनीकि गड़बड़ी की वजह से ऐसा हुआ है। आज के शूट को दोबारा शेड्यूल किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी दोबारा शेड्यूल किया जाएगा। हम नई तारीख के बारे में आपको जल्द ही बताएंगे। किसी भी तरह की परेशानी के लिए हम माफी चाहते है।’

कपिल शर्मा का यह कॉमेडी शो 25 मार्च को लॉन्च हो रहा है। खबरों की मानें तो इस बार शो में हंसी ठहाके लगाते हुए नवजोत स‍िंह स‍िद्धू की जगह अर्चना पूरन स‍िंह नजर आएंगी। बता दें क‍ि जहां कप‍िल के पुराने साथी सुनील ग्रोवर ने शो का ह‍िस्‍सा बनने से मना कर द‍िया है वहीं नवजोत स‍िंह स‍िद्धू भी शो में नहीं होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल