न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस-13’: टीआरपी के चलते होगा बदलाव, कॉमनर्स की एंट्री बंद!

सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें संस्करण में इस बार बहुत कुछ बदलाव किए जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 22 May 2019 1:28:18

‘बिग बॉस-13’: टीआरपी के चलते होगा बदलाव, कॉमनर्स की एंट्री बंद!

सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 13वें संस्करण में इस बार बहुत कुछ बदलाव किए जाने के समाचार प्राप्त हो रहे हैं। बिग बॉस का 12वां सीजन टीआरपी में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया था। सेलेब्रिटी और कॉमनर्स की थीम पर बेस्ड शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने में फेल हो गए थे। इसलिए इस बार निर्माता कंटेस्टेंट्स को सूझ बूझ के साथ चुन रहे हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 13 में दर्शकों का बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। बिग बॉस 13 को अब लोनावला से गोरेगाँव स्थानान्तरित किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह किया जा रहा है कि इस बार शो में ‘कॉमनर्स’ को प्रवेश नहीं मिलेगा। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, मेकर्स ने फैसला लिया है कि 13वें सीजन के लिए कॉमनर्स कॉन्सेप्ट को छोड़ दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक इस खबर की इसके प्रस्तुतकर्ता कलर्स टीवी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल के अनुसार, ‘कॉमनर्स को ड्रॉप करने फैसला पिछले साल बिग बॉस 12 के फ्लॉप होने के बाद लिया गया है। सीजन 12 में कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स के सलेक्शन पर काफी सवाल उठे थे।’ इस शो में वर्ष 2016 में प्रसारित हुए सीजन 10 से कॉमनर्स का कॉन्सेप्ट जुड़ा था। तब मनु पंजाबी और मनवीर गुर्जर ने बतौर कॉमनर शो में पार्टिसिपेट किया था। लेकिन कई बार कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स को जरूरत से ज्यादा एग्रेसिव होते देखा गया, इनमें प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम जैसे प्रतिभागी सबसे आगे रहे जिन्हें होस्ट सलमान खान के लिए भी संभालना मुश्किल हो जाता था। कई बार ऐसा भी देखा गया है जब कॉमनर्स सेलेब्स पर भारी पड़े।

बिग बॉस का सीजन 13 आने वाले तीन माह बाद शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। बिग बॉस-12 को टीवी की बहू दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने जीता था। वहीं टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज रहे श्रीसंत फस्र्ट रनर अप रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो