न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

IMD ने 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जबकि यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। जानें मौसम का ताजा अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 10 Jul 2026 9:08:15

13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर लगभग सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार (10 जुलाई) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।

आईएमडी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मेघालय में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्रों, तमिलनाडु, कोंकण, केरल और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में बाढ़ व भूस्खलन का खतरा

मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, मलबा बहने, निचले इलाकों में जलभराव और अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

आईएमडी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इन जिलों में भारी बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने के साथ भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इन राज्यों में बारिश की रफ्तार पड़ सकती है धीमी

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि शुक्रवार को देश के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है और सबसे अधिक प्रभाव उत्तराखंड पर पड़ने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिलों में लगातार बारिश के कारण फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पश्चिमी यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी चेतावनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी भारी वर्षा की संभावना जताई है। बिहार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की सलाह का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर