न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के 5 टॉप कॉमेडियन जो रोते हुए को हंसा दे

आज हम आपको देश के कुछ ऐसे कॉमेडियन के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी रोते हुए व्यक्ति को भी हंसाने का हुनर रखते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 2:40:03

भारत के 5 टॉप कॉमेडियन जो रोते हुए को हंसा दे

व्यक्ति की जिंदगी सुख-दुःख और संघर्ष की कहानी होती हैं। जिसमें आशा की एक भी किरण व्यक्तियों को ऊँचाइयों तक पहुंचा सकती हैं। अगर जीवन में कोई व्यक्ति किसी को थोड़ी भी हंसी-ख़ुशी देता है, तो यह उसके लिए बहुत बड़ी बात होती हैं। कहा जाता है कि किसी को हंसा पाना बहुत मुश्किल काम होता हैं। और जो यह हंसाने का काम कर देता हैं उसके लिए दिल से दुआ निकलती हैं। हंसाने की कला सभी में नहीं होती हैं। लेकिन आज हम आपको देश के कुछ ऐसे कॉमेडियन के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी रोते हुए व्यक्ति को भी हंसाने का हुनर रखते हैं। तो आइये जानते हैं देश के ऐसे टॉप कॉमेडियन के बारे में।

comedians,top comedians,raju srivastav,kapil sharma,sunil grover,bharti singh,krushna abhishek

* कपिल शर्मा: कपिल शर्मा को आज के दौर का भारत का सबसे अच्छा कॉमेडियन माना जाता है। कपिल शर्मा पहली बार लोगों की नजर में साल 2007 में आए थे। 2007 में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो जीता था। इसके बाद कपिल शर्मा ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और उन्होंने कई कॉमेडी शो जीते। कपिल की पहचान ऐसी हो गई है दर्शक उन्हें देखकर ही हंसने लग जाते हैं। कपिल शर्मा का अंदाज दर्शकों को खूब भाता है।

* सुनील ग्रोवर : सुनील ग्रोवर भारत के एक मशहूर कॉमेडियन हैं। सुनील ग्रोवर ने टीवी में अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत जसपाल भट्टी के शो फुल टेंशन से की थी। सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो से पूरी दुनिया के दर्शकों को खूब हंसाया। गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी के किरदार से सुनील ग्रोवर ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रहे। टीवी शो के साथ साथ सुनील ग्रोवर ने कई फिल्मों में भी काम किया है। सुनील का अंदाज दर्शकों को इतना पसंद आता है की वो सुनील के हाव-भाव देख कर ही हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं।

comedians,top comedians,raju srivastav,kapil sharma,sunil grover,bharti singh,krushna abhishek

* भारती सिंह : भारती सिंह ने अपने कॉमेडी करियर की शुरआत द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से की थी। लाफ्टर चैलेंज शो के बाद भारती सिंह ने कॉमेडी सर्कस जैसे कई कॉमेडी शो में काम किया और दर्शकों को खूब हंसाया। भारती सिंह ने अपने किरदार लल्ली से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। भारती पहली महिला कॉमेडियन हैं जो इतनी बेबाकी से कॉमेडी करतीं हैं और यही वजह है कि वो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में कामयाब रहीं।

* कृष्णा अभिषेक :
कृष्णा अभिषेक को सब गोविंदा के भांजे के रूप में जानते हैं लेकिन कृष्णा को ये कभी पसंद नहीं रहा कि उनकी पहचान उनके मामा के कारण बने। इसलिए उन्होंने अपनी अलग राह चुनी और कॉमेडी के रास्ते में निकल पड़े। कृष्णा ने अपने कॉमेडी करियर के शुरुआत कॉमेडी सर्कस से की थी। कॉमेडी सर्कस से कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी की जोड़ी दर्शकों के बीच खूब प्रसिद्ध हुई। कृष्णा को कॉमेडी विरासत में मिली है लेकिन इसका कैसे उपयोग करना है ये कृष्णा से बेहतर शायद ही कोई जानता हो। कृष्णा अभिषेक ने कॉमेडी में आने से पहले कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।

comedians,top comedians,raju srivastav,kapil sharma,sunil grover,bharti singh,krushna abhishek

* राजू श्रीवास्तव : द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से सुर्खियों में आने वाले राजू श्रीवास्तव ने अपने शुरुआती दौर में ही बुलंदियों को छू लिया। राजू श्रीवास्तव दर्शकों के बीच अपनी शानदार मिमिक्री के लिए भी मशहूर हैं। राजू श्रीवास्तव अपने कनपुरिया अंदाज से दर्शकों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं। राजू श्रीवास्तव दर्शकों के बीच अपने गजोधर किरदार के लिए भी खूब प्रसिद्ध हैं। राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी में गांव से जुड़ीं सच्ची बातें होतीं हैं। राजू श्रीवास्तव ने टीवी के अलावा तेजाब और बाजीगर जैसे फिल्मों में भी काम किया है। भले ही राजू ने फिल्मों में भी काम किया हो लेकिन उनकी असल पहचान एक बेहतरीन कॉमेडियन की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

क्या ईरान के खिलाफ जंग और तेज करने की तैयारी में अमेरिका? 2500 सैनिकों के साथ एक और युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर रवाना
क्या ईरान के खिलाफ जंग और तेज करने की तैयारी में अमेरिका? 2500 सैनिकों के साथ एक और युद्धपोत मध्य पूर्व की ओर रवाना
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार
यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार
अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया 'धुरंधर 2' का ऑफर? 'सूबेदार' स्टार ने खुद बताया चौंकाने वाला कारण, बोले- 'ये मेरा नुकसान है…'
अनिल कपूर ने क्यों ठुकराया 'धुरंधर 2' का ऑफर? 'सूबेदार' स्टार ने खुद बताया चौंकाने वाला कारण, बोले- 'ये मेरा नुकसान है…'
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
मुनाफे में नंबर-1 बनी ‘द केरल स्टोरी 2’, 15वें दिन भी शानदार कलेक्शन
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
CM रेखा गुप्ता ने अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्स्कवेटर को किया लॉन्च, नजफगढ़ ड्रेन की सफाई शुरू
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
मोजतबा खामेनेई पर 92 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित, मुखबिरों को अमेरिका में बसने का ऑफर
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई तापसी पन्नू की ‘अस्सी’, जानिए कितना हो सकता है लाइफटाइम कलेक्शन?
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, बाहर निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट, खरीदारी का अच्छा मौका…जानें आज कितना कम हुआ भाव
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
क्या 66 की उम्र में मां बनने वाली हैं नीना गुप्ता? वायरल फोटो पर एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
30,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे वाला दमदार 5G फोन लॉन्च, महीने में सिर्फ एक बार करना पड़ेगा चार्ज
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
रात को ज्यादा खा लिया हो तो सुबह उठते ही अपनाएं ये टिप्स, पेट रहेगा हल्का और गैस-एसिडिटी होगी दूर
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी
सोयाबीन से बनाएं झटपट हाई-प्रोटीन स्नैक, स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल – आसान रेसिपी