न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर जिंदा है' शांति का संदेश लेकर लौटे सलमान, कटरीना

सुपरस्टार सलमान खान अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए शांति का संदेश लेकर लौटे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Nov 2017 6:10:25

'टाइगर जिंदा है' शांति का संदेश लेकर लौटे सलमान, कटरीना

फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर में गोलीबारी, घुड़सवारी, दिमागी खेल और ढेर सारे एक्शन दृश्य हैं। हालांकि, यह दर्शाता है कि सुपरस्टार सलमान खान अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ अपने प्रशंसकों की खुशी के लिए शांति का संदेश लेकर लौटे हैं। अली अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' की जोड़ी को वापस ले आई है।

फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को लांच हुआ। मारधाड़ से भरपूर ट्रेलर की एक पंचलाइन है- 'शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।' फिल्म की कहानी अपहृत 25 भारतीय नर्सो को बचाने के इर्द-गिर्द घूमती है। इनका अपहरण इराक में सबसे कुख्यात आतंकवादी संगठन के प्रमुख अबू उस्मान ने किया है। इस फिल्म में भारतीय एजेंट टाइगर (सलमान) और पाकिस्तानी जासूस जोया (कटरीना) अगवा नर्सो को छुड़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं।

फिल्म के एक दृश्य में जोया कहती हैं, "हमारा ये मिशन अब सिर्फ उन नर्सो को बचाने के लिए नहीं है, पूरी दुनिया को बताने के लिए है कि वी स्टैंड फॉर पीस (हम शांति के लिए खड़े हैं)।" यहां यशराज फिल्म्स स्टूडियो में मंगलवार को ट्रेलर लांच के दौरान जफर से पूछा गया कि क्या वह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक में सबसे बढ़िया देने का दबाव महसूस करते हैं?

इस पर जफर ने कहा, "हां, मेरे ऊपर दबाव है, क्योंकि यह एक सफल फ्रेंचाइजी है और मैंने सलमान खान के साथ 'सुल्तान' में काम किया है और हम सफल हुए हैं, इसलिए लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म की कहानी एक वास्तविक घटना पर आधारित है और यह एक प्रभावशाली कहानी है। उम्मीद करते हैं कि इस क्रिसमस हम सभी थिएटर में बढ़िया समय बिताएंगे।"

आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में अंगद बेदी और गिरीश कर्नाड भी हैं। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती