न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘2.0’ के बाद पाइरेसी समूह तमिलरॉकर्स के निशाने पर मोहनलाल की ‘ओडियन’

दक्षिण भारत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी पिछले दो दिनों से मलयालम फिल्म ‘ओडियान’ की चर्चा हो रही है, जिसने प्रदर्शन पूर्व ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 5:16:07

‘2.0’ के बाद पाइरेसी समूह तमिलरॉकर्स के निशाने पर मोहनलाल की ‘ओडियन’

दक्षिण भारत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी पिछले दो दिनों से मलयालम फिल्म ‘ओडियान’ की चर्चा हो रही है, जिसने प्रदर्शन पूर्व ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की इस सफलता ने मलयालम सिनेमा को नई ऊँचाईयों पर पहुँचा दिया है और अब यह फिल्म दर्शकों के लिए बेसब्री का आलम बन गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अपने प्रदर्शन दिन 14 दिसम्बर को यह मलयालम बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड ओपनिंग के साथ शुरूआत करेगी, जो इससे पहले शायद ही किसी फिल्म को मिली होगी। ‘ओडियन’ को मलयालम सिनेमा को अगले स्तर पर लेने की उम्मीद है।

फिल्म की घोषणा के बाद से ‘ओडियन’ मलयालम फिल्म प्रेमियों में उत्सुकता का विषय बन गई थी। इस फिल्म का कथानक जहाँ अलौकिक विषयों से भरा है, वहीं दूसरी ओर इसमें एक्शन और थ्रिलर का समावेश भी है। ‘ओडियान’ में अभिनेता मोहनलाल तीन अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी काले जादू के प्रयोग के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रकाश राज और मंजू वारियर भी हैं। फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मोहनलाल ने कहा है, ‘‘एक इंसान बूढ़ा हो जाता है और उसका वजन बढ़ जाता है। शायद ‘ओडियान’ में ये मेरे लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है।’’

घोषणा के बाद से ही मलयालम फिल्म प्र्रेमियों को ‘ओडियान’ का इंतजार है। अलौकिक विषयों के साथ इसमें एक्शन का तगड़ा डोज है। बताया जा रहा है कि मलयालम सिनेमा में बनाई गई यह सबसे महंगी फिल्म है। मोहनलाल के अभिनय ने सिने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इस फिल्म के बारे में पहले से ही यह कहा जा रहा था कि यह 100 करोड़ का कारोबार करेगी लेकिन प्रदर्शन पूर्व ही इसे यह मुकाम हासिल होगा, ऐसी उम्मीद नहीं की जा रही थी। यह मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार है कि एक फिल्म अपने प्रदर्शन से पूर्व 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने जा रही है। इससे पहले मलयालम फिल्म ‘कायमकुलम कोचुनी’ ने 20 करोड़ से अधिक का कारोबार अपने प्रदर्शन से पहले किया था।

tamil rockers,malayalam movie,odiyan,odiyan leak

हालांकि, मैट्रोमैटनी डॉट कॉम ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि ओडियान कुख्यात तमिल लॉकर्स द्वारा इंटरनेट पर लीक करने के खतरे से भी जूझ रही है। इस संगठन ने धमकी दी है कि वे उस दिन ऑनलाइन मूवी रिलीज करेंगे जिस दिन इसे प्रदर्शित किया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो यह 2.0 के बाद दूसरी ऐसी फिल्म होगी, जिसे यह संगठन ऑन लाइन उसी दिन प्रदर्शित करेगा। ‘ओडियन’ 14 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लीक होने से इसके व्यवसाय पर गहरा असर पड़ेगा। रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 टोरेंटो में लीक हो गई थी, हालांकि फिल्म ने बाद में दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की। ‘ओडियान’ के निर्माताओं को इस बात का विश्वास है जब लीक के बावजूद 2.0 इतना बड़ा कारोबार कर सकती है तो मोहनलाल के प्रशसंक अपने प्रिय अभिनेता की फिल्म के ‘लीक’ संस्करण को दरकिनार करते हुए इसे देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर जा सकते हैं। पुलिस ने पहले भी तमिल लॉकर्स को फिल्मों का लीक करने से रोकने की कार्यवाही की है, लेकिन यह संगठन इससे बाज नहीं आया है। यहां तक कि संगठन के मुखिया को गिरफ्तार करने के बाद भी, समूह ‘इंटरनेट’ पर फिल्मों को लीक करने में कामयाब रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में, मेनन ने अपनी फिल्म के बारे में यह कहना था, ‘ओडियन मलयाली की बोतलबंद भावनाओं को खत्म कर देगा, जो महसूस करते हैं कि मलयालम सिनेमा को केरल से परे उचित मान्यता नहीं मिल रही है। ‘ओडियन’ तेलुगू में 278 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके साथ ही यह तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में तेलुगू सिनेमा के एक सुपरसितारे की फिल्म से टकराव लेने जा रही है। तमिलनाडु में, यह 200 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज होगी। यह फिल्म पूरे देश में हर शहर में रिलीज होगी। हम उसी दिन 35 देशों में फिल्म रिलीज कर रहे हैं (जैसे भारत रिलीज)। हमने जापान में रजनीकांत की फिल्म रिलीज के बारे में कहानियां सुनी हैं। पहली बार, हमारी लालतन की फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज होगी। ओडियान दुनिया भर में एक मलयालम फिल्म के लिए सबसे बड़ी रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल