नालियों में मिला 43 किलो सोना और 3 टन चांदी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए

By: Pinki Tue, 24 Oct 2017 1:22:04

नालियों में मिला 43 किलो सोना और 3 टन चांदी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए

दुनिया के संपन्न देशों में शुमार स्विट्जरलैंड के नाले भी यहां की संपन्नता को बयां करते हैं। इस देश के नालों में हर साल करोड़ों रुपए का सोना-चांदी बहा दिया जाता है। शोधकर्ताओं ने पिछले साल जलशोधन संयंत्रों से निकली गाद से तीन टन चांदी और 43 किलो सोना खोज निकाला। इसकी कीमत 31 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) आंकी गई।

हालांकि यह जानकारी सामने आने के बाद लोग अपने इलाके की नालियों में इन महंगी धातुओं की खोज में जुटते इससे पहले ही शोधकर्ताओं ने साफ कर दिया कि ये धातुएं सूक्ष्म कणों के रूप में मिली हैं। ये संभवतः घड़ियों, दवा और रासायनिक कंपनियों से निकले हो सकते हैं। ये कंपनियां उत्पादों के निर्माण और प्रक्रिया में कीमती धातुओं का उपयोग करती हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com