न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पेट्टा’ के टीजर को मिली जबरदस्त सफलता, यू-ट्यूब पर 30 लाख ने देखा

रजनीकांत के जन्म दिन 12 दिसम्बर के मौके पर कल देर रात को ‘पेट्टा’ के निर्माताओं की ओर से इसका टीजर जारी किया गया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Wed, 12 Dec 2018 4:27:06

‘पेट्टा’ के टीजर को मिली जबरदस्त सफलता, यू-ट्यूब पर 30 लाख ने देखा

रजनीकांत की हालिया प्रदर्शित निर्देशक शंकर की फिल्म 2.0 की सफलता के चर्चे अभी समाप्त भी नहीं हुए हैं कि उनकी अगली फिल्म ‘पेट्टा (Petta)’ ने अभी से स्वयं को प्रचारित करना शुरू कर दिया है। रजनीकांत के जन्म दिन 12 दिसम्बर के मौके पर कल देर रात को ‘पेट्टा’ के निर्माताओं की ओर से इसका टीजर जारी किया गया था। इस टीजर को समाचार लिखे जाने तक यू-ट्यूब पर 30 लाख 15 हजार 18 बार देखा जा चुका था और यह क्रम लगातार बढ़ता ही जा रहा था। ‘पेट्टा’ के टीजर की सफलता इस बात का संकेत है उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। हालांकि उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्मों लिंगा, कबाली और काला कारिकरण को वो सफलता प्राप्त नहीं हो पायी जिसकी उम्मीदें रजनीकांत के प्रशंसकों और बॉक्स ऑफिस को थी। फिर भी ‘पेट्टा’ की सफलता की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि इस फिल्म में अकेले रजनीकांत ही नहीं हैं बल्कि उनके साथ दक्षिण के एक और सुपर सितारे विजय सतपुथी हैं जिनकी पिछली फिल्म ‘सरकार’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान बरपाया था।

superstar rajinikanth,rajinikanth,petta,petta teaser

रजनीकांत अपनी फिल्म ‘पेट्टा’ में एक बार फिर गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका नया लुक देखने के बाद आप भी थलाइवा की स्टाइल के फैन बन जाएंगे। फिल्म में रजनीकांत अपनी पुरानी फिल्मों वाले लुक में दिख रहे हैं। फैन्स को खास तौर पर रजनी का बैक साइड वाला शॉट बेहद पसंद आ रहा है। साथ ही टीजर में उन्होंने अपने चश्मा पहनने के फेमस स्टंट को भी दिखाया है वहीं एक जगह रजनीकांत लोगों की भीड़ को कंट्रोल करते नजर भी आते हैं। इस दौरान रजनीकांत का टशन जबरदस्त छलकता है। एक तरफ लंबे बाल व दाढ़ी का लुक तो एक और लुक में लंबी मूछों के साथ रजनीकांत जबरदस्त अंदाज में दिखाई दिए। ‘पेट्टा’ फिल्म के टीजर में कोई भी संवाद नहीं है, लेकिन रजनीकांत का अनोखा अंदाज देखने के बाद आप इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हो जाएंगे। इस फिल्म को कार्तिक सुब्बाराज ने निर्देशित किया है। ‘पेट्टा’ का अर्थ ‘इलाका’ है। भारतीय सिनेमा में ठीक वैसा ही जैसा रजनीकांत का अपना इलाका है जिसमें घुसपैठ मुश्किल होती है। फिल्म में रजनीकांत जमकर एक्शन करेंगे लेकिन उनका एक रोमांटिक अंदाज भी होगा।

आज 68 साल के हो गए रजनीकांत इस फिल्म में किसी नौजवान की तरह प्यार मोहब्बत भी दिखायेंगे । उनके साथ फिल्म की हीरोइन सिमरन भी हैं। फिल्म अगले साल 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर प्रदर्शित होगी। यह रजनीकांत की 165वीं फिल्म है इसलिए पहले उनके प्रशंसकों ने इस फिल्म को ‘थलैवर 165’ का नाम दिया था। इस फिल्म में उनका रोल स्कूल के वार्डन का है। फिल्म में उनके और सिमरन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन भी हैं। यह तमिल में नवाज का डेब्यू है। फिल्म की शूटिंग देहरादून और दार्जिलिंग में हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक