न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेन्नई में हुई रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की दूसरी शादी, 'थालाइवा' ने यूँ जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) अपनी बेटी सौंदर्या की शादी से काफी खुश हैं और उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए अपने सॉन्ग 'Oruvan Oruvan Mudhalali' पर डांस किया। यह गाना रजनीकांत की मशहूर फिल्म Muthu का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 1:46:01

चेन्नई में हुई रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की दूसरी शादी, 'थालाइवा' ने यूँ जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत (Rajnikanth) की आज (11 फरवरी) को चेन्नई में सम्पन्न हो चुकी है। उन्होंने अभिनेता-उद्योगपति विशागन वनंगमुदी से दूसरी शादी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सौंदर्या और विशागन की शादी चेन्नई के 'द लीला पैलेस' होटल में हुई। अब सोशल मीडिया पर पर इन दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। वहीं, इन तस्वीरों में सौंदर्या और उनके होने वाले पति विशागन की जोड़ी काफी जम रही है। सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) अपनी बेटी सौंदर्या की शादी से काफी खुश हैं और उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए अपने सॉन्ग 'Oruvan Oruvan Mudhalali' पर डांस किया। यह गाना रजनीकांत की मशहूर फिल्म Muthu का है।

बता दें कि यह सौंदर्या की दूसरी शादी है। सौंदर्या बिजनेसमैन विशगन वंगामुड़ी से शादी कर रहीं हैं। यह विशगन की भी दूसरी शादी है। विशगन बिजनेसमैन होने के साथ एक्टर भी हैं। साल 2018 में तमिल फिल्म 'वंजागर उलागम' से उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया है।

शादी से पहले इन्होंने प्री-वेडिंग पार्टी भी रखी थी, जो चेन्नई में स्थित राघवेंद्र कल्याण मंडप्पम में आयोजित किया गया था। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में सौंदर्या ने एक भावुक फोटो इंटरनेट पर शेयर की और कैप्शन देते हुए लिखा, '3 सबसे अहम पुरुष मेरी जिंदगी के, - मेरे प्रिय पिता...मेरा एंजल बेटा...और अब मेरा विशगन। सौंदर्या रजनीकांत और विशगन वंगामुड़ी 11 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं। शादी होटल द लीला पैलेस चेन्नई से होगी जिसके बाद 12 फरवरी को शानदार रिसेप्शन पार्टी है।

rajnikanth,soundarya,superstar rajinikanth,rajinikanth dance video

बता दे, सौंदर्या ने इससे पहले उद्योगपति अश्विन रामकुमार से 2010 में शादी की थी और उन्होंने 2016 में तलाक की अर्जी दे दी तथा अलग हो गए। उनका वेद नाम का एक बेटा है। कुछ समय पहले अपनी शादी के बारे में सौंदर्या ने कहा था, 'धनुष और मेरे पापा की लाइफस्टाइल एक जैसी है। मेरी बहन को शादी के बाद ज्यादा मुश्किल नहीं हुई थी। लेकिन मुझे तीन साल बाद भी काफी दिक्कतें आ रही थीं और मैं अभी तक एडजस्ट ही कर रही थी क्योंकि अश्विन का लाइफस्टाइल एकदम अलग है।' बताया जा रहा है कि, दोनों के परिवार इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन सौंदर्या नहीं मानी उन्होंने तलाक करने का मन बना लिया था। ग्राफिक्स डिजायनर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली सौंदर्या ने 'बाबा', 'मजा', 'संदाकोझी' और 'शिवाजी' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं विशागन ने 2018 में तमिल फिल्म 'वंजागर उलागम' के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

rajnikanth,soundarya,superstar rajinikanth,rajinikanth dance video

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 साल के एक्टर विशागन की भी यह दूसरी शादी हैं। इसके पहले उन्होंने एक मैगजीन एडिटर कनिखा कुमारन से शादी रचाई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

इन दिनों कनिखा प्रोड्यूसर वरुण मनियन की पत्नी हैं। विशागन एक दवा कंपनी के मालिक हैं। उनके भाई एसएस पोनमुडी तमिलनाडु की फेमस पॉलिटिकल पार्टी डीएमके के बड़े नेता हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल