न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1000 करोड़ की कमाई के बावजूद असफल हुए रजनीकांत, घटाई अपनी फीस

भारतीय सिने इतिहास के सर्वकालीन सितारों में शामिल हुए रजनीकांत की पिछली फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 1:47:46

1000 करोड़ की कमाई के बावजूद असफल हुए रजनीकांत, घटाई अपनी फीस

भारतीय सिने इतिहास के सर्वकालीन सितारों में शामिल हुए रजनीकांत की पिछली फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है लेकिन उन्हें उनकी इन फिल्मों से वो सफलता नहीं मिली है जिसके चलते उनकी लोकप्रियता में कमी आई है। एक दौर था जब तमिलनाडु में उनकी फिल्मों को राउण्ड द क्लॉक चलाया जाता था लेकिन अब उनकी फिल्में वहाँ पर 100 करोड़ का कारोबार करने में भी पिछडऩे लगी हैं। हालांकि उनकी पिछली चार फिल्मों—कबाली, काला कालिचरण, 2.0 और पेट्टा ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। अपनी फिल्मों की कम कमाई को देखते हुए रजनीकांत ने अपनी फीस में कमी की है, उनके इस कदम की दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में जबरदस्त तारीफ हो रही है।

super star rajnikanth,rajnikanth

सुपर स्टार रजनीकांत मार्च में अपनी नई फिल्म शुरू करने वाले हैं जिसे निर्देशक ए.आर. मुरुगादास निर्देशित करने जा रहे हैं। यह राजनीतिक ड्रामा होगा जिसके लिए रजनीकांत ने निर्माताओं को 90 दिन की तारीखें दी हैं। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शन करेगा जिन्होंने रजनीकांत की पिछली फिल्म 2.0 का निर्माण किया था। ‘2.0’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार आंकड़े तो हासिल किए थे पर इसे मुनाफे का सौदा नहीं माना गया क्योंकि फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की थी। यही वजह है कि रजनीकांत ने अपनी फीस घटाई है।

super star rajnikanth,rajnikanth

ए.आर. मुरुगादास को ‘गजनी’ और ‘हॉलीडे’ के लिए जाना जाता है। उनकी इन फिल्मों ने दक्षिण के साथ ही हिन्दी में आय के नए रिकॉर्ड कायम किए थे। उनकी अगली फिल्म रजनीकांत के साथ राजनीतिक बैकड्रॉप पर आधारित होगी। फिल्म के लिए अभी तक सिर्फ रजनीकांत का चयन किया गया है। बाकी सितारों का चयन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले कर लिया जाएगा। रजनीकांत की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘पेट्टा’ को वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर के रूप में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम