न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पद्मावत की तरह अब फिल्म 'वीरमदेवी' को भी झेलना पड़ रहा है विरोध, सनी लियोनी को मिल रही है धमकियाँ

कन्नड़ रक्षना वेदिके युवा सेना का कहना है कि सनी का इस फिल्म में होना एक ऐतिहासिक किरदार का अपमान है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Oct 2018 12:46:44

पद्मावत की तरह अब फिल्म 'वीरमदेवी' को भी झेलना पड़ रहा है विरोध, सनी लियोनी को मिल रही है धमकियाँ

बॉलीवुड Bollywood एक्ट्रेस सनी लियोनी Sunny Leone और विवाद का चोली दामन का साथ है। कभी अपने बोल्ड सीन को लेकर तो कभी अपनी बायोपिक को लेकर हमेशा निशाने पर रहती है। लेकिन इस बार वो अपनी आने वाली एक पीरियड फिल्म की वजह से कुछ लोगों का गुस्सा झेल रही हैं। दरहसल, सनी लियोनी जल्द ही फिल्म वीरमदेवी में नजर आने वाली हैं। लेकिन अभी से इस फिल्म का विरोध होना शुरू हो गया है। कर्नाटक के कुछ संगठन इस फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी लियोनी को कास्ट किए जाने का विरोध कर रहे हैं। इस फिल्म में वह वीरमदेवी के किरदार में नजर आएंगी।

कन्नड़ रक्षना वेदिके युवा सेना का कहना है कि सनी का इस फिल्म में होना एक ऐतिहासिक किरदार का अपमान है। इस संगठन ने धमकी दी है कि यदि फिल्म को नहीं रोका गया तो पद्मावत जैसा विरोध किया जाएगा। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कुछ युवाओं ने विरोध में ब्लेड से हथेली भी काट ली हैं।

sunny leone,veeramadevi,protest,deepika padukone,ranveer singh,padmaavat

संगठन के प्रमुख आर. हरीश ने कहा- ये सही नहीं है कि सनी लियोनी किसी ऐसे ऐतिहासिक किरदार को निभाएं, जिसने हिन्दू हितों का संरक्षण किया। सनी लियोनी एडल्ट फिल्म स्टार के रूप में जानी जाती हैं। उन्हें ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहिए, जो न सिर्फ कर्नाटक में बल्क‍ि पूरे देश में मशहूर हैं। कर्नाटक में वीरमदेवी ने कई मंदिर बनवाए हैं। संगठन की मांग है कि फिल्म से सनी लियोनी को हटा लिया जाए। बता दें कि ये वही संगठन है जिसने पहले बेंगलुरु में सनी लियोनी के कार्यक्रम का विरोध किया था। न्यू ईयर के समय होने वाले इस कार्यक्रम का विरोध करते हुए संगठन ने धमकी दी थी कि अगर प्रोग्राम रद्द नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।

बता दें कि पद्मावत फिल्म की रिलीज से पहले भी राजपूतों संगठनों ने फिल्म का विरोध किया था। इसे भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया था। बाद में इसे नाम बदलकर रिलीज किया गया। फिल्म में दीप‍िका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक