न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

4 साल बाद फिर परदे पर लौटे सुनील शेट्टी, प्रियदर्शन का मिला साथ

इस फिल्म में सुनील शेट्टी 16वीं शताब्दी के एक समुद्री योद्धा की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। इस योद्धा का नाम मरक्कड़ है जिसे अरब सागर का शेर कहा जाता है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 19 Jan 2019 2:55:15

4 साल बाद फिर परदे पर लौटे सुनील शेट्टी, प्रियदर्शन का मिला साथ

नब्बे के दशक के चर्चित सितारों में शामिल रहे सुनील शेट्टी पिछले चार साल से फिल्मी परदे से दूर रह रहे थे। लेकिन अब समाचार आ रहे हैं कि उन्होंने परदे पर अपनी वापसी सुनिश्चित कर ली है और उनके इस काम में उनका साथ दे रहे हैं निर्देशक प्रियदर्शन, जो इन दिनों सुनील शेट्टी को लेकर ‘मरक्कड़’ नामक फिल्म को बना रहे हैं। प्रियदर्शन की यह फिल्म पीरियड ड्रामा बताई जा रही है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी 16वीं शताब्दी के एक समुद्री योद्धा की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे। इस योद्धा का नाम मरक्कड़ है जिसे अरब सागर का शेर कहा जाता है।
कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपने पिताजी की बीमारी के चलते वे चार सालों तक पर्दे से दूर रहे थे। लेकिन अब वे पूरे उत्साह के फिल्म ‘मरक्कड़: द लाइन ऑफ अरेबियन सी’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी के अभिनय से सजी यह फिल्म हिन्दी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में प्रदर्शित की जाएगी।

sunil shetty,sunil shetty comeback in bollywood,priyadarshan

इस फिल्म के अतिरिक्त इन दिनों सुनील शेट्टी को लेकर निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म ‘हेराफेरी-3’ की चर्चाएँ भी हो रही हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ सुनील शेट्टी की इस हेराफेरी सीरीज की इस तीसरी कड़ी का निर्माण भी इस वर्ष के मध्य तक शुरू हो जाएगा और इसका प्रदर्शन 2020 में होगा।

बॉलीवुड के गलियारों में सुनील शेट्टी की वापसी के चर्चे तो हो रहे हैं, वहीं उनके पुत्र के भी फिल्मों में आने के समाचार हैं। कहा जा रहा है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला सुनील शेट्टी के पुत्र को भी अपने बैनर से लांच करने जा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला ने ही बॉलीवुड को सुनील शेट्टी से परिचित कराया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल