न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीदेवी : 44 साल, 72 फिल्में हिन्दी में, तारीफ काबिल सिर्फ 8

बाल कलाकार के तौर पर अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने अपने 50 साल के लंबे करियर में 301 फिल्मों में काम किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 28 Feb 2018 3:05:02

श्रीदेवी : 44 साल, 72 फिल्में हिन्दी में, तारीफ काबिल सिर्फ 8

बाल कलाकार के तौर पर अपना फिल्म करियर शुरू करने वाली श्रीदेवी ने अपने 50 साल के लंबे करियर में 301 फिल्मों में काम किया था। उनकी अन्तिम प्रदर्शित होने वाली फिल्म शाहरुख खान अभिनीत ‘जीरो’ होगी, जिसमें उन्होंने विशेष भूमिका निभाई है। वैसे उन्होंने अपने समय में शाहरुख खान के साथ ‘आर्मी’ नामक फिल्म की थी, जिसे नितिन मनमोहन ने बनाया था। ‘जीरो’ इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने जा रही है।

sridevi,bollywood,sridevi bollywood career,bollywood news

हिन्दी फिल्मों में श्रीदेवी ने 1975 में प्रदर्शित हुई ‘जूली’ फिल्म से प्रवेश किया था। इस फिल्म में उन्होंने नायिका की छोटी बहन की भूमिका निभाई थी। इसके चार साल बाद उन्होंने बतौर नायिका अमोल पालेकर के साथ ‘सोलहवां सावन’ से प्रवेश किया। यह फिल्म कब आई और कब गई पता नहीं चला।
1983 में दक्षिण भारतीय फिल्मों के ख्यातनाम बैनर पद्मालया स्टूडियो ने श्रीदेवी को हिन्दी फिल्मों में ‘हिम्मतवाला’ के जरिये फिर से दर्शकों से परिचित कराया।

sridevi,bollywood,sridevi bollywood career,bollywood news

के. राघवेन्द्र राव निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाने में सफल हुई और इसके बाद श्रीदेवी ने हिन्दी फिल्मों में सफलता का वो परचम लहराया जो अपने आप में इतिहास बन गया। जूली 1975 से लेकर 2018 जीरो तक उन्होंने कुल मिलाकर 72 हिन्दी फिल्मों में काम किया। अपने 44 साल के करियर में उन्होंने हिन्दी में सिर्फ 72 फिल्में कीं। यह बड़े आश्चर्य की बात है। इसलिए कि उन्होंने अपने 50 साल लम्बे फिल्म करियर में 300 फिल्मों में काम किया था।

sridevi,bollywood,sridevi bollywood career,bollywood news

इन 72 फिल्मों पर एक नजर डालते हैं तो गिनती की सिर्फ 8 ऐसी फिल्में दिखायी देती हैं जिनमें श्रीदेवी ने अपनी अभिनय क्षमता को उजागर किया था। यह फिल्में हैं—सदमा, हिम्मतवाला, नगीना, मिस्टर इंडिया, चाँदनी, लम्हें, इंगलिश विंगलिश और मॉम। इनमें से उन्होंने नगीना, मिस्टर इंडिया के फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड जीता, वहीं लम्हे के लिए उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। मॉम और इंगलिश विंगलिश उनकी वापसी की फिल्में रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल

UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी

Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब

इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना

10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स

कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा

दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें

रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत

'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...

मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई

'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह