न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रजनी, महेश और अल्लू अर्जुन एक साथ, साउथ बॉक्स ऑफिस पर ‘महामुकाबला’

बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी इन दिनों यही उठा पटक चल रही है। वहाँ के कई सितारों की फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हो रही हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 15 Feb 2018 3:45:48

रजनी, महेश और अल्लू अर्जुन एक साथ, साउथ बॉक्स ऑफिस पर ‘महामुकाबला’

हिन्दी फिल्म उद्योग इस वर्ष सितारों का टकराव झेल रहा है। कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है, जहाँ बडे-बड़े सितारे अपने दर्शकों को अपनी ओर खींचते नजर आएंगे। हालांकि इन टकरावों को टालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है, जिसका नतीजा अच्छा रहा है। पद्मावत, पैडमैन और अय्यारी ने यह काम कर दिखाया है।

बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी इन दिनों यही उठा पटक चल रही है। वहाँ के कई सितारों की फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हो रही हैं। इन सितारों में सबसे बड़ा मुकाबला आगामी अप्रैल माह की 27 तारीख को देखने को मिलेगा जब साउथ के तीन सुपर सितारों की फिल्में एक साथ परदे पर प्रदर्शित होंगी। यह फिल्में हैं रजनीकांत, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन की। यह तीनों वर्तमान समय में वहाँ की बॉक्स ऑफिस के सरताज हैं।

south box office,rajinikanth,2 0,mahesh babu,allu arjun,entertainment

रजनीकांत की 2.0 पहले 27 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन अचानक से 10 फरवरी को रजनीकांत के दामाद अभिनेता धनुष ने ट्विट करके जानकारी दी की रजनीकांत की फिल्म ‘काला’ 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें रजनीकांत अण्डरवल्र्ड ‘डॉन’ की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत ने किया है, जिन्होंने रजनीकांत को लेकर दो वर्ष पूर्व ‘कबाली’ बनाई थी।

south box office,rajinikanth,2 0,mahesh babu,allu arjun,entertainment

वहीं दूसरी ओर इसी दिन महेश बाबू की ‘भारत आने नेनु’ का प्रदर्शन होगा। यह राजनीतिक थ्रिलर है जिसमें महेश बाबू मुख्यमंत्री के रूप में दर्शकों के सामने नजर आएंगे। महेश बाबू के साथ ही दक्षिण के एक और सुपर सितारे अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘ना पेरू सूर्या’ का प्रदर्शन भी 27 अप्रैल को होने जा रहा है। इस फिल्म को सेना की पृष्ठभूमि में बनाया गया है।

रजनीकांत दक्षिण में सभी सितारों के सरताज हैं। जब रजनीकांत की फिल्म का प्रदर्शन होता है तो अन्य किसी सितारे की फिल्म को वहाँ प्रदर्शित नहीं किया जाता है। वजह वहाँ के सिनेमाघर राउण्ड द क्लॉक रजनीकांत की फिल्म प्रदर्शित करते हैं। वहाँ का दर्शक रजनीकांत की फिल्म के सामने किसी अन्य सितारे की फिल्म देखने नहीं जाता है। यहाँ तक की ग्रामीण इलाकों में भी रजनीकांत को देखना पसन्द किया जाता है।

south box office,rajinikanth,2 0,mahesh babu,allu arjun,entertainment

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या महेश बाबू और अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों की प्रदर्शन तिथि में कोई बदलाव करेंगे या फिर अपने-अपने करियर में एक फ्लॉप का ठप्पा लगवा पसन्द करेंगे। यह तय है कि रजनीकांत की फिल्म के सामने इन दोनों सितारों की फिल्मों को दर्शक कम मिलेंगे। यह इतने कम होंगे कि उनकी फिल्म अपनी लागत तो छोडिय़े सिनेमाघर का किराया तक नहीं निकाल पाएगी। अब देखना यह है कि इन तीनों में से किसकी फिल्म का प्रदर्शन आगे सरकाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह