न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जैकी श्रॉफ ने 10 भाषाओँ में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं, जाने कुछ और बातें

उनके सरल और प्यार भरे स्वभाव के सभी दीवाने हैं। तो आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुडी कुछ रोचक बातों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Feb 2018 4:46:48

जैकी श्रॉफ ने 10 भाषाओँ में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं, जाने कुछ और बातें

जैकी श्रॉफ जिन्हें 'जग्गू दादा' के नाम से भी जाना जाता हैं, कल उन्होंने अपना 61वां जन्मदिन मनाया हैं। सबके चहेते जग्गू दादा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'स्वामी दादा' से की थी। जग्गू दादा ने देश की लगभग 10 भाषाओँ में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। फिर भी जैकी श्रॉफ में अहम कभी नहीं देखा गया। उनके सरल और प्यार भरे स्वभाव के सभी दीवाने हैं। तो आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुडी कुछ रोचक बातों के बारे में।

* जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उनका जन्म 1 फरवरी 1957 को महाराष्ट्र के लातूर जिले के उद्गीर में हुआ। उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता रीता कजाकिस्तान की तुर्क थीं।

jackie shroff,unknown facts,bollywood celebrities,entertainment

* जैकी मुंबई के मालाबार हिल के तीन बत्ती एरिया में रहते थे। अभिनेता और मॉडल बनने से पहले जैकी लोकल गुंडे थे। उन्हें जग्गु दादा के नाम से जाना जाता था। जैकी के अनुसार उनका भाई चाल का असली दादा था। वह गरीब लोगों की मदद करता था। जैकी का भाई, कम उम्र में ही किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूदा जबकि उसे तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने ही डूब गया। भाई की मौत के बाद जैकी ने तय किया कि वह अब बस्ती में भलाई का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। इस तरह वे जग्गु दादा बने।

* जैकी श्रॉफ की स्टाइल और कुकिंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने ताज में शेफ के तौर पर काम सीखना चाहा परंतु डिग्री न होने के कारण वह ऐसा न कर सके। जैकी श्रॉफ अच्छे कुक हैं और उनके द्वारा बनाया गया बैगन का भर्ता बॉलीवुड में खासा पसंद किया जाता है। जैकी श्रॉफ ने एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट बनने की कोशिश की परंतु उनकी कम शिक्षा इसमें भी बाधा बनी। फिल्मों में आने से पहले जैकी ट्रक ड्राईवर हुआ करते थे।

* जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा राजपरिवार से हैं। जैकी और आयशा ने एक दूसरे को एक बस में पहली बार जब देखा तब आयशा मात्र 13 साल की थीं। जैकी श्रॉफ की जब आयशा से पहली मुलाकात हुई उस समय जैकी किसी और के साथ रिश्ते में थे। आयशा ने अमेरिका पढ़ाई के लिए गई इस लड़की को एक पत्र लिखने की जैकी से इजाजत मांगी। जिसमें उन्होंने जैकी की पत्नी बनने की अनुमति मांगी।

* जैकी श्रॉफ एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे तब एक आदमी ने उनसे पूछा मॉडलिंग करेगा? जैकी ने पूछा,'पैसा देगा क्या' और इस तरह उनके सितारा बनने की शुरूआत हुई। देवआनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' (1982)की शूटिंग देखने जैकी श्रॉफ पहुंचे। भीड़ में वे अलग ही नजर आ रहे थे। देव साहब की नजर जैकी पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। जैकी मान गए और इस तरह से पहली बार वे बड़े परदे पर नजर आएं।

* जैकी और उनकी पत्नी की एक मीडिया कंपनी भी है जिसका नाम जैकी श्रॉफ एंटरटेनमेंट लिमिटेड है। सोनी टीवी में उनका 10परसेंट शेयर था लेकिन 2012 में उन्होंने अपने शेयर को बेंचने का निर्णय लिया और सोनी टीवी के साथ अपने 15 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर लिया।

* जैकी को फिल्म 'परिंदा' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला तो वहीं फिल्म 'खलनायक' के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर नामांकित किया गया। इसके अलावा भी कई बार उन्हें पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 2007 में जैकी को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष न्यायाधीश जूरी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

* जैकी दिल से सोचने वाले आदमी हैं इसलिए वे बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। कई फिल्में उन्होंने निर्माताओं के मदद के तौर पर की, ये जानते हुए भी इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। उनका तकिया कलाम 'भिड़ू' है।


राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल