न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस-1 की प्रतिभागी : तलाक के छह वर्ष बाद इस हास्य कलाकार के साथ लिए फेरे

2 दिसम्बर 1971 को मुम्बई में जन्मी आधी महाराष्ट्रियन और आधी गुजराती मूल की कश्मीरा शाह मॉडलिंग की दुनिया से पहले टीवी जगत में आई

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Oct 2017 3:58:51

बिग बॉस-1 की प्रतिभागी : तलाक के छह वर्ष बाद इस हास्य कलाकार के साथ लिए फेरे

2 दिसम्बर 1971 को मुम्बई में जन्मी आधी महाराष्ट्रियन और आधी गुजराती मूल की कश्मीरा शाह मॉडलिंग की दुनिया से पहले टीवी जगत में आई और उसके बाद उन्होंने फिल्मो में बतौर आइटम गर्ल के प्रवेश किया। कश्मीरा शाह जानी मानी हिन्दुस्तानी क्लासिक गायिका अनजानीबाई लोलकर की पोती हैं। उन्होंने मराठी और हिन्दी फिल्मों में काम किया है, जिनमें ज्यादातर में वे आइटम गर्ल या चरित्र भूमिका में नजर आइर्द हैं। इसके बनिस्पत उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में ज्यादा कामयाबी प्राप्त की है।

कश्मीरा शाह ने अपने समय में कई सौंदर्य प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की है। विशेष रूप से उन्होंने अपनी झोली में मिस यूनिवर्सिटी वल्र्ड और मिस इंडिया टैलेंट के खिताब अपनी झोली में डाले हैं। कश्मीरा शाह बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण बिग बॉस के पहले सीजन में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के पहले सीजन में उन्होंने राहुल रॉय, दीपिक तिजोरी, बाबा सहगल, सलील अंकोला, राखी सावंत इत्यादि के साथ दिन बिताये थे। हालांकि वे बिग बॉस के घर में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी।

bigg boss 1,bigg boss 11,Salman Khan,kashmira shah

बिग बॉस के तत्काल बाद कश्मीर शाह वर्ष 2007 में डांस कपल रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में नजर आई थी। यहाँ भी उन्हें असफलता ही हाथ लगी थी। ऐसा नहीं है कि वे रियलिटी शो में विजेता नहीं बनी हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में आए रियलिटी शो कभी-कभी प्यार कभी कभी यार को जीतने में कामयाबी प्राप्त की थी। इसी के साथ वे वर्ष 2014 में एक बार फिर बिग बॉस के 8वें सीजन में बतौर मेहमान दर्शकों के सामने आई थीं।

वर्ष 1994 में हैलो बॉलीवुड नामक मिनी टीवी सीरीज से अपना करियर शुरू करने वाली कश्मीर शाह ने वर्ष 2002 में गैर भारतीय युवक ब्रिड लिस्टरमैन के साथ विवाह कर लिया लेकिन यह विवाह ज्यादा वर्ष नहीं चला और पांच साल बाद वर्ष 2007 में उन्होंने लिस्टरमैन से तलाक ले लिया।

bigg boss 1,bigg boss 11,Salman Khan,kashmira shah

कश्मीरा शाह दर्शकों की नजरों में उस वक्त सबसे ज्यादा आई जब वे स्टैंडिंग कामेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आने लगी। अभिनेता गोविन्दा के भांज उन दिनों बतौर स्टैंडिंग कॉमेडियन अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुके थे।

कश्मीर कृष्णा अभिषेक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगीं। दो बच्चों की माँ कश्मीरा शाह ने जुलाई 2013 में कृष्णा अभिषेक के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। इसके बाद वे हाल ही में तब चर्चाओं में आई थीं, जब वे सेरोगेसी से माँ बनीं। पिछले साल वर्ष से कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह अपने वैवाहिक जीवन को खुशी-खुशी जी रहे हैं। हालांकि कश्मीर शाह के पास इन दिनों कोई ज्यादा काम नहीं है, लेकिन उनके पति कृष्णा अभिषेक अभी भी टीवी जगत में छाये हुए हैं।

bigg boss 1,bigg boss 11,Salman Khan,kashmira shah

हिन्दी फिल्मों में बॉलीवुड के नामचीन सितारों शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त, अक्षय कुमार, अजय देवगन, आदित्य पंचौली, रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकी कश्मीरा शाह को इन सितारों के साथ काम करने के बावजूद कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई। इन नामी नायकों की फिल्मों में भी उन्हें सहायक भूमिकाओं से ही संतुष्ट करना पड़ा। गत वर्ष टीवी शो ‘सिया के राम’ में ताडक़ा राक्षसी के रूप में दर्शकों से रू-ब-रू हुई थी। ‘सिया के राम’ में दर्शकों ने उन्हें खासा पसन्द किया लेकिन इस धारावाहिक के बाद उन्हें किसी अन्य टीवी शो में काम करने का मौका नहीं मिल पाया है। कश्मीरा शाह इन दिनों टीवी और फिल्मों में काम पाने का प्रयास कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती