न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक ने अपने बेटे का रखा यह नाम, साथ में बताया मतलब भी

अब खबर आ रही है कि शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम 'इजान मिर्जा मलिक Izhaan Mirza Malik' रखा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Oct 2018 4:40:37

सानिया मिर्जा-शोएब मलिक ने अपने बेटे का रखा यह नाम, साथ में बताया मतलब भी

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार (30 अक्टबूर) को बेटे को जन्म दिया है। सानिया ने मंगलवार सुबह ही बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेबी मिर्जा मलिक Baby Mirza Malik के जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार लग गई है। वही अब खबर आ रही है कि शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम 'इजान मिर्जा मलिक Izhaan Mirza Malik' रखा है। सानिया और शोएब मलिक का मानना है कि पहला नाम खुदा का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा खुदा का तोहफा है। इजान का मतलब अरबी भाषा में 'खुदा का तोहफा' .

शोएब मलिक ने मंगलवार सुबह बेटे के जन्म होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर जब शेयर की थी, तभी उन्होंने #babymirzamalik हैशटैग इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे का सरनेम 'मिर्जा मलिक' होगा।

बता दें कि प्रानीति रेड्डी की निगरानी में रेनबो अस्पताल में मंगलवार को सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया। शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी साझा की।

बता दे, सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के आठ साल बाद सानिया और शोएब माता-पिता बने हैं। सानिया मिर्जा ने अप्रैल में अपने फैन्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर करने के बाद से ही सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सानिया ने इस दौरान एक इंटरव्यू भी दिया, जो काफी सुर्खियों में रहा था। इस इंटरव्यू में सानिया ने शोएब के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं।

उन्होंने कहा, मैंने शोएब से शादी भारत और पाकिस्तान एकता के लिए नहीं की थी। सानिया का कहना है कि शादी के बाद वह और शोएब दोनों ही अपने-अपने देशों के लिए खेलते रहे हैं। जब बच्चे के जन्म से पहले सानिया मिर्जा से यह सवाल पूछा गया था कि आपका बच्चा भारत का कहलाएगा या पाकिस्तान का? तो इस पर सानिया मिर्जा ने कहा था, 'सेलिब्रिटी होने के नाते इस तरह के टैग्स पब्लिक लाइफ का हिस्सा हैं। मैं अपने देश के लिए, अपने परिवार के लिए और अपने लिए खेलती हूं, और यही शोएब करते हैं। हम अपनी जिम्मेदारियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम इस तरह के टैग्स को गंभीरता से नहीं लेते। मीडिया के लिए यह अच्छी सुर्खियां हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए इनका कोई अर्थ नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक