भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार (30 अक्टबूर) को बेटे को जन्म दिया है। सानिया ने मंगलवार सुबह ही बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेबी मिर्जा मलिक Baby Mirza Malik के जन्म के साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की भरमार लग गई है। शोएब मलिक ने मंगलवार सुबह बेटे के जन्म होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। सानिया मिर्जा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर जब शेयर की थी, तभी उन्होंने #babymirzamalik हैशटैग इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया था कि उनके बच्चे का सरनेम 'मिर्जा मलिक' होगा।
बता दे, सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। शादी के आठ साल बाद सानिया और शोएब माता-पिता बने हैं। सानिया मिर्जा ने अप्रैल में अपने फैन्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इस खुशखबरी को फैन्स के साथ शेयर करने के बाद से ही सानिया मिर्जा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सानिया ने इस दौरान एक इंटरव्यू भी दिया, जो काफी सुर्खियों में रहा था। इस इंटरव्यू में सानिया ने शोएब के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं।
उन्होंने कहा, मैंने शोएब से शादी भारत और पाकिस्तान एकता के लिए नहीं की थी। सानिया का कहना है कि शादी के बाद वह और शोएब दोनों ही अपने-अपने देशों के लिए खेलते रहे हैं। जब बच्चे के जन्म से पहले सानिया मिर्जा से यह सवाल पूछा गया था कि आपका बच्चा भारत का कहलाएगा या पाकिस्तान का? तो इस पर सानिया मिर्जा ने कहा था, 'सेलिब्रिटी होने के नाते इस तरह के टैग्स पब्लिक लाइफ का हिस्सा हैं। मैं अपने देश के लिए, अपने परिवार के लिए और अपने लिए खेलती हूं, और यही शोएब करते हैं। हम अपनी जिम्मेदारियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम इस तरह के टैग्स को गंभीरता से नहीं लेते। मीडिया के लिए यह अच्छी सुर्खियां हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए इनका कोई अर्थ नहीं है।'
Excited to announce: Its a boy, and my girl is doing great and keeping strong as usual #Alhumdulilah. Thank you for the wishes and Duas, we are humbled 🙏🏼 #BabyMirzaMalik 👼🏼
— Shoaib Malik 🇵🇰 (@realshoaibmalik)Shorts see more
सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें
read more
- तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
- तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
- कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
ताजा खबरें
View Moreदिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनीक्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएंशरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटीदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफाअयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांगअजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावाऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीकेफ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेजसफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्सप्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक