न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी रिलीज ही नहीं हो पाई सलमान खान की ये फिल्में

बॉलीवुड के भाईजान 'सलमान खान' अपने फिल्मों और दरियादिली के लिए बहुत जाने जाते हैं। ऐसे ही थोड़े भाई के इतने चाहने वाले है दुनिया में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 10:35:14

कभी रिलीज ही नहीं हो पाई सलमान खान की ये फिल्में

बॉलीवुड के भाईजान 'सलमान खान' अपने फिल्मों और दरियादिली के लिए बहुत जाने जाते हैं। ऐसे ही थोड़े भाई के इतने चाहने वाले है दुनिया में। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भाई की कई ऐसी मूवीज है जिनकी शूटिंग हुई पर किन्हीं कारणों से रिलीज़ नहीं हो पाई। अगर वो सभी रिलीज़ होती तो भाई की मूवीज के खाते में और चहेतों की दीवानगी में भी इजाफा होता। तो आज हम बताने जा रहे हैं सलमान की उन फिल्मों के बारे में जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* रण क्षेत्र :

फिल्म मैंने प्यार किया के बाद सलमान और भाग्यश्री ने दूसरी फिल्म साइन की ऋण क्षेत्र। लेकिन भाग्यश्री की बाद में शादी हो गई और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* चोरी मेरा काम :

90 में ही सलमान ने डायरेक्टर अजीज सेजवाल की फिल्म 'चोरी मेरा काम' साइन की थी। इनमें उनके को-स्टार्स सुनील शेट्टी, काजोल और शिल्पा शेट्टी थी। फिल्म 50 फीसदी शूट हो चुकी थी। उस वक्त लोगों के बीच फिल्म को लेकर खूब चर्चा थी, लेकिन बाद में अज्ञात कारणों से इसका प्रोडक्शन रोक दिया गया। इस फिल्म का एक स्टंट सलमान खान और सुनील शेट्टी स्टारर थम्सअप के विज्ञापन में यूज किया जा चुका है।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* राजू राजा राम :

सलमान ने निर्देशक डेविड धवन की फिल्म राजू राजा राम में काम किया। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जैकी श्रॉफ और गोविंदा भी थे। लेकिन फिल्म कुछ फाइनेंस की दिक्कतों की वजह से पूरी नहीं हो सकी।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* ऐ मेरे दोस्त :

सलमान ख़ान अपने भाई अरबाज़ ख़ान के साथ पहली बार 1998 में आई फ़िल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में दिखे थे। लेकिन, इन दोनों भाइयों की जोड़ी इस फ़िल्म से पहले 'ऐ मेरे दोस्त' नाम की एक फ़िल्म में आने वाली थी। फ़िल्म में सलमान-अरबाज़ के अलावा करिश्मा कपूर और दिव्या भारती लीड रोल में थे। इस फ़िल्म के एक गाने की भी रिकार्डिंग हो गयी थी। इससे पहले की काम आगे बढ़ता एक हादसे में दिव्या भारती की मौत हो गयी। फ़िल्म का काम वहीं रुक गया। बहरहाल, 'ऐ मेरे दोस्त' के लिए जिस गाने की रिकार्डिंग हुई थी वो सलमान की फ़िल्म 'मंझधार' का हिस्सा बनी।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* दिल है तुम्हारा :

इस फिल्म में मिनाक्षी शेषाद्रि, सलमान खान और सनी देओल को मुख्या भूमिकाओं में लिया गया था। फिल्म के एक स्लॉट की शूटिंग पूरी हो गई थी लेकिन इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोष को फिल्म बरसात मिल गई और इस फिल्म को रोक दिया गया।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* राम :

1994 में सलमान अपने भाई सोहेल खान द्वारा डायरेक्ट पहली फिल्म 'राम' में काम किया था। इस फिल्म में उनकी को-स्टार पूजा भट्ट थी। फिल्म 40 फीसदी शूट हो चुकी थी। लेकिन बाद में सोहेल खान और फिल्म के प्रोड्यूसर मंसूर सिद्दीकी के बीच बजट को लेकर विवाद हो गया। तब सलमान ने खुद फिल्म को प्रोड्यूस करने का फैसला लिया था। हालांकि, फिल्म आगे शूट नहीं हो सकी। यदि ये फिल्म पूरी हो जाती तो बतौर डायरेक्टर सोहेल की ये पहली फिल्म होती।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* दस :

सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी को लेते हुए निर्देशक मुकुल एस।आनंद ने फिल्म 'दस' बनाने का फैसला किया। लेकिन इस बीच मुकुल एस।आनंद का निधन हो गया और प्रोजेक्ट वहीं रुक गया।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* बुलंद :

सलमान ख़ान की एक और फ़िल्म जो डिब्बा बंद हो गयी उसका नाम है- बुलंद। इस फ़िल्म में सलमान के साथ सोमी अली लीड रोल निभा रही थीं। उस दौर में सलमान-सोमी अली के अफ़ेयर के ख़ूब चर्चे हुआ करते थे। निर्माता उनके बीच के रिलेशनशिप से जुड़ी ख़बरों को भुनाना चाहते थे। लेकिन, कहते हैं किसी अज्ञात कारणों से इस फ़िल्म का काम रोक दिया गया। यह फ़िल्म आधी से ज्यादा शूट कर ली गयी थी। फ़िल्म में काफी पैसा भी लगाया जा चुका था। लेकिन, अंततः फ़िल्म नहीं पूरी हो पायी।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* आंख मिचौली :

फिल्म जुड़वा के बाद सलमान ने अनीस बाज़मी की फिल्म आंख मिचौली साइन की लेकिन सलमान दोबारा जुड़वा रोल नहीं करना चाहते थे और उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* महाभारत :

1999 में सलमान राजकुमार संतोषी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'महाभारत' में काम कर रहे थे, लेकिन राजकुमार संतोषी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ सलमान और शाहरुख का फोटोशूट हो गया था। इसमें सलमान और शाहरुख के अलावा अनिल कपूर और सनी देओल थे।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* घेराव :

सलमान ने राजकुमार संतोषी के साथ एक और फिल्म साइन की जिसका नाम घेराव था। इस फिल्म में उनके साथ मनीषा कोइराला नजर आने वाली थीं। लेकिन मुहूर्त के बाद ही फिल्म अटक गई।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* सागर से गहरा प्यार :

रवीना टंडन के साथ सलमान की एक फ़िल्म 'सागर से गहरा प्यार' भी कभी पाईपलाइन में थी। लेकिन, इस फ़िल्म की सिर्फ घोषणा ही हो सकी, कभी बन नहीं पायी।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* हैंडसम :

'सागर से गहरा प्यार' की तरह ही सलमान की एक और फ़िल्म 'हैंडसम' भी एनाउंसमेंट के बाद डिब्बाबंद हो गयी। इस फ़िल्म में सलमान के साथ संगीता बिजलानी और नगमा को लिया गया था।

salman khan.tiger zinda hai,salman khan un released movie,bollywood,entertainment,gossips

* जलवा :

डायरेक्टर केतन धवन ने फ़िल्म जलवा के लिए सलमान ख़ान के अलावा संजय दत्त और अरमान कोहली को साइन कर लिया था। इससे पहले की वो इस फ़िल्म को आगे बढ़ाते और वो थोड़े कंफ्यूज हो गए। उन्होंने इस फ़िल्म का आईडिया ड्राप कर दिया और इस फ़िल्म को छोड़ नए स्टारकास्ट के साथ एक फ़ैमिली फ़िल्म बनाने में जुट गए। गौरतलब है कि डेविड धवन ने सलमान के साथ 'है यही जलवा' नाम से एक फ़िल्म बनायी है। जिसमें, अमीषा पटेल, ऋषि कपूर, अनुपम खेर आदि एक्टर्स थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन तेज, भोपाल की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, सीएम हाउस की ओर बढ़ने की तैयारी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें स्वीकार नहीं', CJP का सरकार को दो टूक संदेश, FIR वापस लेने की मांग पर अड़ी
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा? अमेरिकी सीनेट के नए बिल ने बढ़ाई चिंता
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
'पेपर लीक के आरोपों का चुनाव में मिलेगा जवाब', भगवंत मान का BJP पर बड़ा हमला
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर जावेद अख्तर का बड़ा बयान, बोले- 'ये बेवकूफी का काम भी है...'
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
'सत्यम पंडित की गिरफ्तारी कब होगी?', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस को दी चेतावनी
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का भरोसा, बोले- 'सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध'
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, बचपन में हुईं यौन शोषण का शिकार
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह