न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत': ईद पर फिर असफल हो सकते हैं सलमान खान, बदलना होगा नाम !

वर्ष में एक या कभी-कभी दो फिल्मों में नजर आने वाले सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करके एक बार फिर से ईद अपने नाम कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Oct 2017 12:07:34

'भारत': ईद पर फिर असफल हो सकते हैं सलमान खान, बदलना होगा नाम !

वर्ष में एक या कभी-कभी दो फिल्मों में नजर आने वाले सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करके एक बार फिर से ईद अपने नाम कर ली है। वर्ष 2019 में उनकी ईद के मौके पर निर्माता अतुल अग्निहोत्री निर्मित और लेखक निर्देशक अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म का प्रदर्शन होगा जिसकी शूटिंग अप्रैल 2018 में शुरू होगी। यह अली अब्बास जफर के साथ सलमान खान की तीसरी फिल्म होगी जिसका नाम 'भारत' रखा गया है। इससे पहले सलमान खान अली के 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुके हैं। 'टाइगर जिंदा है' आगामी क्रिसमिस के अवसर पर 22 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर सलमान इतने ज्यादा आशान्वित नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए भी अली अब्बास जफर को फाइनल कर लिया है।

ऐसा ही उन्होंने कबीर खान के साथ किया था, जब वे उनके साथ 'बजरंगी भाईजान' बना रहे थे। 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग खत्म होते ही उन्होंने 2017 ईद की घोषणा की थी और वही कदम उन्होंने इस बार भी उठाया है। जैसे ही 'टाइगर जिंदा है' का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हुआ है सलमान खान ने 20 माह पूर्व ही अली अब्बास जफर के साथ अपनी तीसरी फिल्म की घोषणा कर दी है।

सलमान खान को विश्वास है कि उनके गिरते हुए करियर को अब सिर्फ और सिर्फ अली अब्बास जफर ही संभाल सकते हैं। वे उन्हें एक सम्पूर्ण लेखक निर्देशक मानते हैं, जो यह जानता है कि कब और कहाँ सलमान खान के अभिनय को उभारा जा सकता है। 'टाइगर जिंदा है' अपने शीर्षक और मूल फिल्म से एक्शन थ्रिलर का अहसास कराती है जिसमें अली अब्बास जफर ने जरूर भावनाओं का मिश्रण किया होगा। लेकिन क्या उनकी यह फिल्म इतनी कामयाब होगी जिसकी आशा में सलमान खान फिर एक बार अली अब्बास जफर के साथ काम करने को तैयार हुए हैं।

Salman Khan,bharat,eid,eid 2019,bollywood,bollywood gossips

यशराज फिल्म्स के लिए चार फिल्मों का लेखन निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर कबीर खान की राह पर चल पड़े हैं। कबीर खान ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्में की थी और चौथी फिल्म उन्होंने सलमान खान के लिए 'बजरंगी भाईजान' बनाई, लेकिन पाँचवीं फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग के दौरान इन दोनों में रचनात्मक मतभेद हुए और नतीजा सिफर निकला। 'ट्यूबलाइट' की असफलता ने सलमान खान के करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब उनके करियर को सफल बनाने के लिए 'टाइगर जिंदा है' का सफल होना अत्यावश्यक है। आगामी वर्ष सलमान खान रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि रेमो कि निर्देशन में बनने वाली फिल्म एक कोरियन फिल्म का रीमेक है, जिसे हिन्दुस्तानी दर्शकों के स्वभाव अनुसार बदला गया है।

Salman Khan,bharat,eid,eid 2019,bollywood,bollywood gossips

अतुल अग्निहोत्री की 'भारत' को पहले राजकुमार संतोषी निर्देशित करने वाले थे। लेकिन अपने आलसीपन के चलते उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई और सलमान खान ने इसे एक वर्ष के लिए आगे सरका दिया। यदि संतोषी समय पर इसकी पटकथा को पूरा कर लेते तो निश्चित तौर पर यह फिल्म ईद 2018 पर प्रदर्शित होती। राजकुमार संतोषी को हटाने के बाद सलमान खान ने अली अब्बास जफर से सम्पर्क किया। अली के साथ उनकी बातचीत मुकम्मल हुई, किन्तु बीच में आदित्य चोपडा की 'टाइगर जिन्दा है' आ गई जिसके चलते यह फिल्म स्वत: 2019 तक टल गई।

जब से सलमान खान ने 'भारत' की घोषणा की है तभी इस फिल्म की नायिका के कयास लगाये जा रहे हैं। 2019 ईद पर आने वाली 'भारत' की नायिका एक बार फिर से कैटरीना कैफ होंगी, जो इस वर्ष क्रिसमिस पर प्रदर्शित होने जा रही फिल्म में सलमान खान के साथ हैं। सलमान खान ने कैटरीना के करियर को संवारने का जिम्मा लिया है जिसके चलते उन्होंने कैटरीना को टाइगर जिंदा है, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और शाहरुख खान की आनन्द एल रॉय निर्मित फिल्म दिलवाई। हालांकि अभी तक अतुल अग्निहोत्री ने इस फिल्म की नायिका की घोषणा नहीं की है लेकिन लाइफबेरीज डॉट कॉम को पूरा विश्वास है कि इस फिल्म की नायिका कैटरीना कैफ ही होंगी।

Salman Khan,bharat,eid,eid 2019,bollywood,bollywood gossips

'बॉडीगार्ड' के बाद अतुल की यह सलमान खान के साथ दूसरी फिल्म होगी। फिल्म का नाम 'भारत' फीका है, जैसे उनकी पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का था। सलमान खान संभवत: फिल्म प्रदर्शित होने से पूर्व इसका नाम भी बदलें, जिससे दर्शक फिल्म के प्रति कोई पूर्वानुमान नहीं बनाये। 'ट्यूबलाइट' की असफलता में सबसे बड़ा हाथ इसके नाम का भी था, जो दर्शकों को पसन्द नहीं आया था। यदि सलमान खान ने इस फिल्म 'भारत' का नाम नहीं बदला तो एक बार फिर उन्हें बॉक्स ऑफिस पर असफलता का शिकार होना पडेगा, इसमें कोई दोराय नहीं है। इस नाम में देशप्रेम की गंध आती है, जिसे आज का युवा दर्शक स्वीकार नहीं कर सकता।

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल