न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक और एक्शन सितारा रोहित शेट्टी बैनर में, सहायक संभालेंगे निर्देशन की बागडोर

दर्शकों को आने वाले एक-दो वर्ष में ‘सिम्बा-2’ देखने को मिल सकती है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 4:23:41

एक और एक्शन सितारा रोहित शेट्टी बैनर में, सहायक संभालेंगे निर्देशन की बागडोर

बॉलीवुड में इन दिनों रोहित शेट्टी की चर्चाएं बहुत हो रही हैं। उनकी दो सप्ताह पहले प्रदर्शित हुई फिल्म ‘सिम्बा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में 200 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को उनकी अब तक सबसे सफल फिल्म में शामिल कर लिया है। यह रोहित शेट्टी के करियर की सर्वाधिक सफल फिल्म है। बताया जा रहा है कि अब रोहित शेट्टी इसे भी फ्रेंचाइजी में बदलने का मानस बना रहे हैं। दर्शकों को आने वाले एक-दो वर्ष में ‘सिम्बा-2’ देखने को मिल सकती है।

इन दिनों जहाँ रोहित की चर्चा ‘सिम्बा’ को लेकर हो रही है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के गलियारों में कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी के नवांगुत एक्शन सितारे टाइगर श्रॉफ को अपने बैनर से जोडऩे जा रहे हैं। इस बात की चर्चाएँ तब से होने लगी हैं जब से टाइगर श्रॉफ को रोहित शेट्टी के ऑफिस के बाहर मीडिया वालों ने स्पॉट किया है। पिछले दिनों टाइगर श्रॉफ को रोहित के ऑफिस के बाहर देखा गया था। तभी से कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ शायद रोहित शेट्टी से फिल्म के सिलसिले में ही मिलने के लिए आए थे।

tiger shroff,rohit shetty,next film,entertainment news

इन समाचारों के साथ ही इस बात का जिक्र भी किया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन स्वयं रोहित शेट्टी न करके उनका कोई सहायक निर्देशक करेगा जो अब तक रोहित शेट्टी की हर फिल्म से जुड़ा रहा होगा। रोहित और टाइगर दोनों मसाला एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह पक्का माना जा सकता है कि इन दोनों के साथ वाली फिल्म एकदम जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

बात करें टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की तो टाइगर इन दिनों एक तरफ जहाँ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में व्यस्त चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे यशराज फिल्म्स की अनाम फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग गत वर्ष 2018 में शुरू हो गई थी। यह ऋतिक के साथ उनकी एक और एक्शन फिल्म बताई जा रही है। कहा जा रहा है इसमें इन दोनों सितारों के बेहतरीन एक्शन दृश्य देखने को मिलेंगे। इसके अतिरिक्त वे अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली ‘बागी-3’ के एक्शन दृश्यों की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की एक्शन पैक्ड ‘बागी-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 168 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेते हुए स्वयं को सबसे बड़ी फिल्मों में शुमार करवाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम