न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित बना सकते हैं फीमेल कॉप पर एक्शन थ्रिलर, हो सकती है दीपिका की एंट्री!

बताया जा रहा है कि वे इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी करवाएंगे जिस तरह से ‘सिम्बा’ में उन्होंने अजय देवगन का कराया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 19 Jan 2019 2:56:36

रोहित बना सकते हैं फीमेल कॉप पर एक्शन थ्रिलर, हो सकती है दीपिका की एंट्री!

बॉक्स ऑफिस पर अपने अब तक के करियर की कामयाब फिल्म देने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी ‘सिम्बा’ के बाद कई कहानियों पर एक साथ काम कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर वे अप्रैल माह से अक्षय कुमार के साथ ‘वीर सूर्यवंशी’ नामक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के अन्त में दिखायी थी। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो भी करवाएंगे जिस तरह से ‘सिम्बा’ में उन्होंने अजय देवगन का कराया था।

वैसे रोहित शेट्टी की फिल्मों में नायिका का किरदार मजबूत नहीं होता है, वो सिर्फ नायक के इर्द गिर्द घूमने और गाने गाती नजर आती है। लेकिन रोहित अपने ऊपर लगे इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हैं। उनका कहना है कि उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘सिम्बा’ में कई मजबूत महिला किरदार थे। उनकी 5 वर्ष पूर्व आई ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ भी दीपिका पादुकोण का बेहद मजबूत किरदार था। एक तरह से चेन्नई एक्सप्रेस उतनी ही दीपिका पादुकोण की थी, जितनी शाहरुख खान की।

rohit shetty,film on female cop,deepika padukone,entertainment news

कुछ दिनों पूर्व ही सिम्बा की सफलता के बाद लगातार मीडिया के सम्पर्क में रहे रोहित शेट्टी ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि उनके दिमाग में फीमेल कॉप पर आधारित एक कहानी है और वे इस पर फिल्म जरूर बनाएंगे। इसमें नायिका को सिम्बा या सिंघम की तरह ही पेश किया जाएगा। उनका कहना था कि उनकी यह फिल्म भी जल्द ही शुरू होगी। वैसे इन दिनों रोहित सूर्यवंशी पर ही ध्यान दे रहे हैं। जब उनसे यह पूछा गया कि उनकी इस फीमेल कॉप में नायिका कौन होगी तो उन्होंने कहा कि यह पटकथा पूरी होने पर ही तय होगा कि इसमें किस नायिका को लिया जाएगा।

वैसे अनुमान लगाने वालों का कहना है कि रोहित शेट्टी दीपिका पादुकोण से अत्यधिक प्रभावित हैं। ऐसे में हो सकता है कि वे चेन्नई एक्सप्रेस के बाद एक बार फिर से दीपिका पादुकोण लेकर फिल्म का निर्माण करें। दीपिका पादुकोण बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी हैं। वे अपने बूते फिल्म को उसी तरह से सफल बना सकती हैं जिस तरह से अक्षय कुमार बनाते हैं। ऐसे में रोहित की इस फीमेल कॉप में दीपिका की एंट्री की संभावनाएँ ज्यादा नजर आती हैं। अब यह तो तभी पता चलेगा जब फिल्म की आधिकारिक घोषणा होगी और उसके साथ ही नायिका का नाम तय होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम