न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेस-3: अकेले सलमान खान के भरोसे 200 करोड का दांव, क्या सफल होंगे तोरानी?

रमेश तोरानी की 'रेस' सफल फ्रेंचाइजियों में शुमार होती है। इसके पहले दो संस्करण 'रेस', 'रेस-2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Nov 2017 12:26:05

रेस-3: अकेले सलमान खान के भरोसे 200 करोड का दांव, क्या सफल होंगे तोरानी?

सलमान खान इस वर्ष जहाँ अपनी आगामी प्रदर्शित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' को लेकर चर्चाओं में हैं, वहीं वे दूसरी तरफ अपनी पिछली प्रदर्शित फिल्म 'ट्यूबलाइट' की असफलता को लेकर भी चर्चाओं में रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं किया लेकिन यह उतनी हिट नहीं हुई जितनी उम्मीद की जा रही थी। कबीर खान के निर्देशन में बनी 'ट्यूबलाइट' ने बॉक्स ऑफिस पर 122 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। स्टार टीवी पर इसने अपनी लागत निकालने के साथ ही उसे मुनाफा भी दिया है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि 'ट्यूबलाइट' असफल रही।

Salman Khan,ramesh taurani,race 3,race,bollywood gossips,bollywood news

'टाइगर जिंदा है' 22 दिसम्बर को प्रदर्शित होने जा रही है जिसका प्रचार सलमान खान ने प्रदर्शन से दो माह पूर्व ही शुरू कर दिया है। लेकिन इन दिनों सलमान खान इसकी वजह से नहीं बल्कि अपनी आगामी ईद रिलीज (2018) को लेकर चर्चाओं मेंं हैं। सलमान खान ने समस्त पूर्वानुमानों को ध्वस्त करते हुए वर्ष 2018 ईद में 'रेस-3' को प्रदर्शित करने का मानस बनाया है। हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी विधिवत घोषणा नहीं की है, लेकिन जिस गति से इस फिल्म की शूटिंग आगामी 9 नवम्बर से शुरू की जा रही है उससे स्पष्ट झलकता है कि यह फिल्म ईद 2018 पर प्रदर्शित होगी।

Salman Khan,ramesh taurani,race 3,race,bollywood gossips,bollywood news

रमेश तोरानी की 'रेस' सफल फ्रेंचाइजियों में शुमार होती है। इसके पहले दो संस्करण 'रेस', 'रेस-2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और अब रमेश तोरानी इसका तीसरा भाग लेकर आ रहे हैं जिसके लिए उन्होंने 7 साल का इंतजार किया है। रमेश तोरानी ने 7 वर्ष पूर्व ही इस फिल्म के लिए सलमान खान को 100 करोड के भारी-भरकम पारिश्रमिक पर तय कर लिया था।

सलमान खान ने 'रेस' में काम करने की सैद्धान्तिक मंजूरी तो दी थी लेकिन उनकी कुछ अपनी शर्तें थी, जिनके चलते इस सीरीज में तकनीकी दृष्टि से बदलाव किए गए। सबसे पहला बदलाव यह हुआ कि इस सीरीज से निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान का अधिकार खत्म कर दिया गया, साथ ही उन्हें इसके निर्देशन से भी मुक्त कर दिया गया। दूसरा बदलाव इस फिल्म के सबसे महत्त्वपूर्ण किरदार (खलनायक अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम) की भूमिका में परिवर्तन किया गया है। फिल्म में सलमान खान ने खलपात्र को अभिनीत करने से इंकार कर दिया है। अब सलमान फिल्म में सैफ अली खान के किरदार को निभाते नजर आएंगे, जिसके चलते इस किरदार को सशक्त बनाया गया। खलनायक के तौर पर दक्षिण के जाने माने सितारे को लिए जाने की सम्भावना है।

Salman Khan,ramesh taurani,race 3,race,bollywood gossips,bollywood news

100 करोड के सलमान खान के पारिश्रमिक के चलते रमेश तोरानी की इस फिल्म का बजट लगभग 200 करोड हो जाता है। ऐसे में एक सवाल जेहन में उभरता है कि क्या अकेले सलमान खान अपने दम पर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता दिलवाने में कामयाब होंगे जिसके चलते 200 करोड की लागत वसूल की जा सके। यह सही है कि सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कारोबार करती हैं लेकिन 150 करोड के बाद उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोडऩे लगती हैं। उनकी पिछली प्रदर्शित फिल्मों पर नजर डाली जाए तो एक मात्र 'एक था टाइगर' और 'सुल्तान' ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भारी मुनाफा कमाया है।

एक था टाइगर ने जहाँ 198 करोड का कारोबार किया था, वहीं 'सुल्तान' ने पूरी तरह पस्त होकर बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड का कारोबार किया। ऐसे में यह सोचना कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली 'रेस-3' बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड के आंकड़े को छूने में कामयाब होगी अविश्वसनीय कल्पना है।

Salman Khan,ramesh taurani,race 3,race,bollywood gossips,bollywood news

मूलत: रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने बतौर निर्देशक डांस बेस्ड फिल्म 'एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस' का निर्देशन किया है। इस सीरीज की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की है लेकिन इतनी बड़ी भी नहीं कि जिसके चलते वे सलमान खान को निर्देशित करते हुए 300 करोड के आंकडें को पार कर सके। 'रेस' की सफलता में सबसे बड़ा हाथ उसकी पटकथा, प्रस्तुतीकरण और फिल्म में आने वाली रोचक मोड हैं, जिनकी कल्पना दर्शक नहीं कर पाता है। साथ ही इस फिल्म की तेज गति, जो दर्शकों को सोचने का मौका नहीं देती, की अहम् भूमिका है। क्या रेमो डिसूजा 'रेस' में वो सब खूबियाँ रख पाएंगे जिनके लिए निर्देशक द्वय अब्बास मस्तान को जाना जाता है।

Salman Khan,ramesh taurani,race 3,race,bollywood gossips,bollywood news

रमेश तोरानी सलमान खान के साथ 19 साल के लम्बे अन्तराल के बाद फिल्म बनाने जा रहे हैं। 1998 में उन्होंने सलमान खान को लेकर 'जब प्यार किसी से होता है' नामक फिल्म का निर्माण किया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म को हनी ईरानी ने लिखा और दीपक सरीन ने निर्देशित किया था। मनमोहन सिंह के बेहतरीन छायांकन से सजी इस फिल्म का सम्पादन रेणु सलूजा ने किया। उन दिनों सलमान खान की पहचान 'पागल प्रेमी' के रूप में हुआ करती थी, लेकिन आज सलमान खान की पहचान 'सुल्तान' के रूप में है जो पूरी फिल्म को अपने कंधों पर ढोता है। दर्शक सिनेमाघरों में सलमान खान को देखने आते हैं ऐसे में अगर कहानी में दम होता है तो वह सुपर हिट होती है अन्यथा उसका हश्र 'जय हो' और 'ट्यूबलाइट' जैसा होता है। कहते हैं इंतजार का फल मीठा होता है हो सकता है रमेश तोरानी की बंद हो चुकी तकदीर को सलमान खान अभिनीत 'रेस-3' खोल दे और भविष्य में दर्शकों को इन दोनों की जोडी अन्य फिल्मों में भी दिखाई दे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन