न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘संजू’ होगा हिरानी की फिल्म का नाम, मेकर्स को उन पर भरोसा

इस फिल्म को लिखने में राजकुमार हिरानी को लम्बा वक्त लगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Feb 2018 11:15:44

‘संजू’ होगा हिरानी की फिल्म का नाम, मेकर्स को उन पर भरोसा

‘पीके’ के चार साल बाद राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म ‘संजू’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड के अन्य निर्माता निर्देशकों को यह बताने में कामयाब होंगे कि वास्तविक बायोपिक कैसे बनायी और पेश की जाती है। गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी की यह फिल्म बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त की उतार-चढ़ाव भरी जिन्दगी पर आधारित है। इस फिल्म का ख्याल राजकुमार हिरानी को तब आया जब वे जेल में संजय दत्त से मिलने गए और वहाँ संजय ने उन्हें अपनी जिन्दगी के बारे में सब कुछ बताया।

इस फिल्म को लिखने में राजकुमार हिरानी को लम्बा वक्त लगा। जब पटकथा बनकर तैयार हुई तो उनके जेहन में इस किरदार को निभाने के लिए रणबीर कपूर का ख्याल आया। उन दिनों रणबीर कपूर अपनी कामयाबी के नशे में थे। राजकुमार हिरानी की पटकथा का कुछ भाग सुनने के बाद ही उन्होंने तुरन्त हाँ कर दी। शूटिंग के दिनों की कुछ तस्वीरें मीडिया में लीक होने से रणबीर कपूर का लुक दर्शकों को बहुत पसन्द आया। कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि यह संजय दत्त नहीं हैं।

rajkumar hirani,sanju movie,ranbir kapoor,sanjay dutt biopic,entertainment news,sanjay dutt

कुछ दिनों पहले ही कहा जा रहा था कि राजकुमार हिरानी अपनी फिल्म को ‘दत्त’ नाम से प्रदर्शित करेंगे लेकिन अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषित किया है कि इस फिल्म को वे ‘संजू’ के नाम से ही प्रदर्शित करेंगे। फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। 29 जून 2018 को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। बॉक्स ऑफिस को विश्वास है कि यह फिल्म न सिर्फ रणबीर कपूर को बुलंदियों पर ले जाएगी अपितु उन सितारों को फिर से बॉलीवुड में सक्रिय करेगी जो इन दिनों गुमनामी के अंधेरे में हैं। विशेष रूप से मनीषा कोइराला को जो इस फिल्म से चरित्र भूमिकाओं में प्रवेश कर रही हैं।

बॉलीवुड में बॉयोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। गत वर्ष कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन हुआ जिन्हें बॉयोपिक कहा गया। इनमें कुछेक ही ऐसी थी जिन्हें इस श्रेणी में रखा जा सकता है और कई ऐसी थी जिन्होंने दर्शकों को बॉयोपिक के नाम पर मायूस ही किया। दर्शकों के साथ-साथ अब बॉलीवुड से जुड़े लोगों को पूरा विश्वास है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म यह समझाने में सफल होगी कि असल बॉयोपिक क्या होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल