न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पेट्टा’ : 2.0 के बाद रजनीकांत का एक और धमाका, ट्रेलर जारी

वर्ष 2018 में ब्लॉकबस्टर 2.0 देने के बाद भारतीय सिनेमा के सबसे बडे सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘पेट्टा’ से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 28 Dec 2018 3:10:03

‘पेट्टा’ : 2.0 के बाद रजनीकांत का एक और धमाका, ट्रेलर जारी

वर्ष 2018 में ब्लॉकबस्टर 2.0 देने के बाद भारतीय सिनेमा के सबसे बडे सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘पेट्टा’ से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। 28 दिसम्बर को फिल्म के निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी किया है। फिल्म का निर्देशन कार्तिक सुभराज ने किया है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ सिमरन, विजय सेतुपथी, त्रिशा और हिन्दी फिल्मों के ख्यातनाम अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। पिछले दो दिन में नवाज की यह दूसरी फिल्म है जिसका ट्रेलर जारी किया गया है। इससे पहले उनकी हिन्दी फिल्म ‘ठाकरे’ का ट्रेलर जारी किया गया था।

ट्रेलर में रजनीकांत एक दबंग गुंडे के किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जो कि एक स्कूल का वार्डन है। जिस अंदाज में रजनीकांत को दिखाया गया है, उनके प्रशंसक उन्हें इसी स्टाइल में पसन्द करते हैं। ट्रेलर में उनकी और सिमरन की केमिस्ट्री भी काफी शानदार लग रही है। ‘पेट्टा’ में रजनीकांत का लुक देखकर यह कहा जा सकता है कि वो इस फिल्म के साथ युवाओं में एक नए फैशन स्टाइल की शुरूआत करने वाले हैं।

rajinikanth,petta,petta trailer,petta trailer release

वर्तमान में दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिन्दी में प्रदर्शित करने का प्रचलन बढ गया है, जिसके चलते वहाँ के निर्देशक अपनी फिल्मों में हिन्दी सितारों को अहमियत देने लगे हैं। ऐसा ही पेट्टा में भी है, यहाँ नवाजउद्दीन हैं। ट्रेलर में नवाजउद्दीन सिद्दीकी भी दिखाई दे रहे हैं। भले ही ट्रेलर में उनके बहुत ज्यादा दृश्य नहीं हैं लेकिन वो कम दृश्यों में ही अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा देते हैं। यह पहला मौका होगा जब नवाजउद्दीन रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

इस फिल्म में दक्षिण के युवा सुपर सितारे विजय सेतुपथी भी हैं, जो बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आए हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है। ऐसा लग रहा है कि वो विजय को फिल्म के सरप्राइज पैकेज के रूप में पेश करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक ट्रेलर को जारी हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन इसने यू-ट्यूब पर दर्शकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया हैं। वर्ष 2019 जनवरी में प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म से भी बॉक्स ऑफिस को काफी सारी उम्मीदें हैं। अब देखने वाली बात यह है कि रजनीकांत और विजय का यह संगम क्या बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने में कामयाब होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम