न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ईद-2018: 'जुरासिक वल्र्ड' पर भारी पड़ेगी 'रेस-3'

आगामी वर्ष ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों का बड़ा टकराव होने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Nov 2017 8:00:19

ईद-2018: 'जुरासिक वल्र्ड' पर भारी पड़ेगी 'रेस-3'

आगामी वर्ष ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्मों का बड़ा टकराव होने जा रहा है। इस मौके पर एक तरफ जहाँ सलमान खान की 'रेस-3' का प्रदर्शन होने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खाँ का प्रदर्शन होगा, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर हैं। इस बार इस मौके पर हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वल्र्ड का प्रदर्शन भी होने जा रहा है जो 'जुरासिक' की चौथी कडी है। भारत में इस फिल्म हॉलीवुड को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है यह है कि वर्ष 2016 में शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' के सामने 'द जंगल बुक' का प्रदर्शन हुआ था जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड से ज्यादा का कारोबार करके डब हॉलीवुड फिल्मों का एक नया अध्याय लिखा।

यह सही है भारतीय दर्शक अपने घरेलू सिनेमा से कहीं ज्यादा हॉलीवुड की फिल्मों को पसन्द करता है लेकिन इन दिनों हॉलीवुड की फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों में ज्यादा उत्साह नहीं है। पिछले कुछ माह में प्रदर्शित हुई हॉलीवुड फिल्मों को यहाँ पर वो सफलता नहीं मिली है जिसकी उन्हें आशाएँ थी। ऐसे में आगे भी हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं।

'जुरासिक' को लेकर बच्चों में जरूर उत्साह नजर आएगा, क्योंकि इसमें उन्हें शताब्दियों पूर्व लुप्त हो चुका पृथ्वी का सबसे बड़ा जानवर डायनासोर और उसके खतरनाक दृश्य देखने को मिलेंगे। 90 के दशक में आई 'जुरासिक पार्क' पहली हॉलीवुड फिल्म थी, जिसे हिन्दी में डब करके बड़े स्तर पर प्रदर्शित किया गया था। उस समय इस डब फिल्म ने कई हिन्दी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी थी। इसके बाद हॉलीवुड फिल्मों का हिन्दी के साथ तमिल, तेलुगु भाषा में डब होकर प्रदर्शित होने का जो सिलसिला चला वह बदस्तूर जारी है।

ऐसा नहीं है कि इस फिल्म के टकराव से सलमान खान की रेस-3 बच जाएगी। व्यावसायिक मोर्चे पर उन्हें इस फिल्म से कड़ी टक्कर मिलेगी और ऐसे में यदि फिल्म जरा भी कमजोर हुई या फिर दर्शकों को सलमान खान का किरदार पसन्द नहीं आया तो उसे बॉक्स ऑफिस पर मुंहकी खानी पड़ सकती है। हालांकि इसकी उम्मीद बहुत कम नजर आती है। सलमान खान का दर्शकों में अपना एक अलग क्रेज है, दर्शक सलमान खान को 'दबंग' नायक के रूप में पसन्द करता आया है। उसे डरा, सहमा और सीधा-सादा सलमान खान नहीं बल्कि रफ-टफ और दुश्मनों पर टूटता हुआ सलमान खान पसन्द आता है जो कि रेस-3 में देखने को मिलेगा।

race 3,fanney khan,jurassic world,Salman Khan,Aishwarya Rai Bachchan,anil kapoor,eid 2018,bollywood,hollywood

अनिल कपूर ऐश्वर्या राय बच्चन की 'फन्ने खाँ' को लेकर कोई उत्सुकता नजर नहीं आ रही है। अनिल कपूर को दर्शक अब चारित्रिक भूमिकाओं में देखना पसन्द करता है वो उसे नायक के रूप में देखना नहीं चाहता। कमोबेश यही हाल ऐश्वर्या राय बच्चन है। उनकी वापसी की तीन फिल्म जज्बा, सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल में से सिर्फ ऐ दिल. . .को आंशिक सफलता मिली, जिसमें उनका कम और रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा का ज्यादा योगदान था। ऐसे में यह फिल्म इन दोनों फिल्मों के सामने कहीं नहीं ठहरती नजर आती है। मुख्य टकराव रेस-3 और जुरासिक वल्र्ड में है। अब देखने वाली बात यह है कि इन दोनों में से दर्शक किस फिल्म को कितना पसन्द करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन