न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: पाक कलाकारों के साथ काम करने वालों निर्माता निर्देशक और संगीत कम्पनियों पर प्रतिबंध

गत 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड पूरी तरह से अब पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर सख्त हो गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 4:01:05

पुलवामा हमला: पाक कलाकारों के साथ काम करने वालों निर्माता निर्देशक और संगीत कम्पनियों पर प्रतिबंध

गत 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड पूरी तरह से अब पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर सख्त हो गया है। फिल्म उद्योग के सबसे बड़े संगठन एफडब्ल्यूआईसीई (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज) ने कहा है कि फिल्म उद्योग का जो भी निर्माता निर्देशक संगीत कम्पनियाँ पाकिस्तानी कलाकारों के अब काम करेगा तो उस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इस प्रतिबंध की घोषणा संगठन के मुख्य सलाहकार और फिल्म निर्माता अशोक पंडित की है।

मीडिया से बातचीत करते हुए पंडित ने कहा, ‘एफडब्ल्यूआईसीई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाले फिल्म निर्माताओं पर प्रतिबंध लगाएगा। हम इसकी आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं। सीमा पार से हमारे देश पर बार-बार हमले होने के बावजूद पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने की जिद करने वाली संगीत कंपनियों को शर्म आनी चाहिए। चूंकि उन्हें कोई शर्म नहीं है तो हमें उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर करना होगा।’

पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा भारत पर हमला करने के बाद हर बार बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करने की कसम खाई है। लेकिन फिल्म उद्योग के लोग अपने शब्दों पर बहुत ज्यादा समय तक नहीं टिक पाते। 14 फरवरी को हुए हमले के बाद पंडित जम्मू में थे। वहां का दृश्य देखकर वह व्यथित हो गए।

pulwama terror attack,pakistan,pakistan actress,ashok pandit,pakistan actor banned

उन्होंने बताया, ‘जम्मू एवं कश्मीर के बाहर से हम जितने नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं, नुकसान उससे कई गुना ज्यादा है। इसकी भरपाई में सालों लगेंगे। एक व्यक्ति इतना ज्यादा आरडीएक्स लेकर जम्मू एवं कश्मीर में छिपकर कैसे आ सकता है। ऐसे समय में जब आतंकवादी हमले इतने ज्यादा हो गए हैं तब यह सोचना मुश्किल है कि हमारे मनोरंजन उद्योग में कुछ लोग कलाकारों के लिए पाकिस्तान की तरफ देख रहे हैं। किस तरह की असुरक्षा उन्हें इस स्वार्थ के लिए प्रेरित करेगी। जो भी हो, अब इसे रुकना होगा।’

गौरतलब है कि रविवार को गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में 24 संगठनों ने एक साथ मिलकर 2 घंटे का प्रदर्शन किया था, जिसके तहत फिल्मों से सम्बन्धित समस्त कार्यों को रोक दिया गया था। इसके चलते अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पैचअप वर्क भी प्रभावित हुआ था। प्रदर्शन के दौरान कई सितारों ने मंच से प्रदर्शन में शामिल जनसमूह को सम्बोधित किया। अमिताभ बच्चन मंच पर नहीं आ सके, क्योंकि वे उस वक्त ‘ब्रह्मास्त्र’ की कॉस्ट्यूम में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम