न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बोल्ड फिल्म ‘आश्चर्य F#*k It’ में सेक्स वर्कर बनी प्रियंका, ट्रेलर देखकर उड़ जाएंगे होश

2016 में ऑस्ट्रेलियाई फिल्म ‘लॉयन’ में एक बूढ़ी मां का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री प्रियंका बोस की अगली फिल्म 'आश्चर्य F#*k It' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 3:49:38

बोल्ड फिल्म ‘आश्चर्य F#*k It’ में सेक्स वर्कर बनी प्रियंका, ट्रेलर देखकर उड़ जाएंगे होश

2016 में ऑस्ट्रेलियाई फिल्म ‘लॉयन’ में एक बूढ़ी मां का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री प्रियंका बोस की अगली फिल्म 'आश्चर्य F#*k It' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका एक बोल्ड और युवा प्रोफेशनल सेक्स वर्कर की भूमिका निभाती नज़र आयेगी। यह फिल्म मराठी फिल्म निर्देशक समित कक्कड़ की पहली बॉलीवुड फिल्म है। यह फिल्म भारत के सबसे सम्मानित लेखकों सादत हसन मंटो की एक कहानी से प्रेरित है। ये एक ऐसी प्रेम कहानी है, जो बॉलीवुड स्टार्स की जिन्दगी में इच्छा और लालच, उनके ड्राइवर, सेक्स आदि के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर प्रियंका कहती हैं, "मेरे चरित्र के लिए हमें 16 घंटे के ट्रायल एंड एरर से गुजरना पडा, ताकि कैरेक्टर को अंतिम लुक मिल सके। यह एक गंभीर भूमिका थी। अपने कैरेक्टर को समझने के लिए मुझें अपने निर्देशक के साथ क्रिएटिव चर्चा के अलावा कई बार पटकथा पढ़ाई गई। इससे मुझे काफी मदद मिली।"

यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका ने खुद को एक अभिनेत्री के रूप में चुनौती दी है। गर्थ डेविस की ‘लॉयन’ में अपनी उम्र से अधिक उम्र के चरित्र का किरदार उन्होंने निभाया है। इस फिल्म के मिलने से पहले से ही प्रियंका, मंटो की प्रगतिशील विचारधाराओं और लेखों से परिचित रही है। वो कहती है कि अतीत में ऑस्कर नामांकित फिल्म का हिस्सा होने के कारण, उन पर अभिनेत्री के रूप में सर्वश्रेष्ठ देने का दबाव नहीं रहता। वह प्रत्येक फिल्म को व्यक्तिगत रूप से सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास करती है।

यूडली फिल्म्स ‘आश्चर्य F#*k It’ सआदत हसन मंटो की लघु कथाओं पर आधारित है। मंटो दक्षिण एशिया के सबसे प्रतिष्ठित आधुनिक लेखकों में से एक है। मंटो समाज को ले कर अपने प्रगतिशील विचार के लिए जाने जाते हैं। मंटो समाज के अंधेरे पक्ष पर बेबाक टिप्पणी करते हैं। एक लेखक के रूप में, वह सच को उसी रूप में सामने रखते है। सामित कक्कड़ ने भी मंटो के काम का चित्रण करने में कोई कमी नहीं रखी है।

ये कहानी एक बॉलीवुड स्टार, उसके चालक, एक वेश्या और उसके दलाल की है। यह कहानी बॉलीवुड के मायावी दुनिया और उसके आसपास के हाई सोसायटी के अनदर की कहानी का निडर चित्रण है। फिल्म में मराठी फिल्म उद्योग के स्टार संतोष जुवेकर, प्रसिद्ध भारतीय मॉडल अंकित राज और टीवी अभिनेता वैभवराज गुप्ता, अभिनेता और निर्देशक विपिन शर्मा, जिन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘धनक’, ‘शाहिद’ जैसी फिल्मों में काम किया है, भी शामिल है।

ये फिल्म यूडली फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यूडली फिल्म्स निडर फिल्म निर्माण के मंत्र में विश्वास करता हैं। यूडली फिल्म्स पहले भी ‘अज्जी’ या ‘कुछ भींगे अल्फाज’ जैसी कंटेट ड्रिवेन फिल्म बना चुका है और अब ये ‘आश्चर्य F#*k It’ का निर्माण कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक