न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रदर्शन के बाद बदला गया प्रिया प्रकाश की फिल्म का क्लाइमैक्स, दर्शकों से मिला नकारात्मक फीडबैक

पिछले वर्ष अपनी आंखों की बदौलत रातों-रात लोकप्रिय हुई प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) की पहली फिल्म ‘ओरु अदार लव’ गत गुरुवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 2:56:24

प्रदर्शन के बाद बदला गया प्रिया प्रकाश की फिल्म का क्लाइमैक्स, दर्शकों से मिला नकारात्मक फीडबैक

पिछले वर्ष अपनी आंखों की बदौलत रातों-रात लोकप्रिय हुई प्रिया प्रकाश (Priya Prakash Varrier) की पहली फिल्म ‘ओरु अदार लव (Oru Adaar Love)’ गत गुरुवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है। विशेष रूप से दर्शकों ने इस प्रेम कहानी के क्लाइमैक्स को लेकर निर्देशक की जबरदस्त आलोचना की, जिसके चलते निर्देशक को इसका क्लाइमैक्स बदलना पड़ रहा है। अब बुधवार 20 फरवरी से ‘ओरु अदार लव’ को बदले हुए क्लाइमैक्स के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

priya prakash varrier,oru adaar love,movie climax change

‘विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश वारियर की डेब्यू फिल्म ‘ओरु अदार लव’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। अपने फेशियल एक्सप्रेशन की बदौलत रातोंरात स्टार बनीं प्रिया अभिनय में जादू नहीं दिखा पाईं। पूरा साल फिल्म को लेकर जबरदस्त माहौल बना रहा था लेकिन प्रदर्शन के बाद फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म के अन्त की जबरदस्त आलोचना हुई। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इसके लिए नकारात्मक टिप्पणियाँ की, जिसे देखते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक ने बड़ा फैसला लिया है। निर्देशक ओमर लुलु ने भारी आलोचना देखने के बाद फिल्म के क्लाइमेक्स को बदल दिया है। नए क्लाइमेक्स को शूट किया गया है। मलयालम पोर्टल से बातचीत में निर्देशक ने कहा- ‘मुझे क्लाइमेक्स को बदलना पड़ा क्योंकि दर्शक इसकी उम्मीद नहीं कर रहे थे। 10 मिनट के सीक्वेंस को मौजूदा क्लाइमेक्स से रिप्लेस किया जाएगा। इसके अलावा फिल्म की कुल अवधि से 10 मिनट काटा गया है। फिल्म का नया वर्जन बुधवार दोपहर से सिनेमाघरों में रिलीज होगा।’

priya prakash varrier,oru adaar love,movie climax change

ओरु अदार लव (रोशन अब्दुल रऊफ) की मौत और फीमेल लीड गदा (नूरिन शीरीफ) के रेप से साथ खत्म होती है। इस तरह के क्लाइमैक्स की दर्शकों को कतई उम्मीद नहीं थी। इसकी वजह से फिल्म 15 मिनट ज्यादा खिंच गई थी। अपनी आलोचना पर निर्देशक ने कहा, ‘ये मेरी तीसरी फिल्म है। बैक टू बैक रोमांटिक कॉमेडी करने के बाद मैं रियलिस्टिक मूवी बनाना चाहता था। इसलिए मैंने ऐसा क्लाइमेक्स चुना। हालांकि हमारे दर्शकों को ऐसी उम्मीद नहीं थी। कईयों ने नेगेटिव फीडबैक दिए। इसलिए मैंने और मेरे प्रोड्यूसर ने दोबारा से क्लाइमेक्स शूट करने का फैसला लिया।’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम