न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

होली पर कुछ इस अंदाज में आईं नजर प्रिया प्रकाश, विडियो वायरल #VIDEO

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश देश ही नहीं विदेश में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Mar 2018 4:22:38

होली पर कुछ इस अंदाज में आईं नजर प्रिया प्रकाश, विडियो वायरल #VIDEO

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश देश ही नहीं विदेश में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं। प्रिया को लियोनी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रिया को इन सब हीरोइनों से ज्यादा सर्च किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्ख‍ियां बटोरी हैं। यूट्यूब और सोशल मीड‍िया पर इस वीड‍ियो को अब तक करोड़ो लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीड‍ियो को देख रहा है, वो प्रिया प्रकाश का दीवाना होता जा रहा है। प्रिया प्रकाश वॉरियर ने जैसे करोड़ो युवाओं के दिल पर कब्जा कर लिया है। उनका वीडियो इतनी तेजी से वायरल होता है कि लोग उन्हें अब वायरल गर्ल से जानने लगे हैं। वही होली पर प्रिया प्रकाश का एक और विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में प्रिया होली के रंग में नजर आ रही हैं और इस बार उनके साथ उनके पार्टनर रोशन अब्दुल रऊफ भी नजर आ रहे हैं।

श्रीदेवी की याद में गाया था गाना

बता दें, इससे पहले प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह श्रीदेवी के लिए एक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में पंचतत्व में विलीन हुई 54 साल की श्रीदेवी की याद में प्रिया ने 'कभी अलविदा न कहना' गाना गा कर श्रीदेवी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। वीडियो शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा था– 'इतिहास कभी भी अलविदा नहीं कहता, इतिहास कहता है कि जल्द ही मिलेंगे'। गौरतलब है कि प्रिया का वीडियो वेलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले वायरल हुआ था और इसमें उन्होंने जिस तरह से एक्सप्रेशन दिए हैं उसे देख कई लोग उनके फैन हो गए और वह कुछ ही घंटो में एक जाना माना नाम बन गईं। उनकी वीडियो के वायरल होने के बाद से उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे।

priya prakash varrier,holi,viral video

मिलने लगे हैं बॉलीवुड से ऑफर

इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह बॉलीवुड में किसके साथ एंट्री करने वाली हैं। हालांकि उनकी किसी बॉलीवुड फिल्‍म में आने की बात अभी साफ नहीं हुई है। लेकिन हो सकता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ प्रिया की जोड़ी नजर आए। जी हां, दरअसल इस बात का खुलासा खुद प्रिया प्रकाश वारियर ने किया है। कई खबरें आ रही हैं कि प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड से भी फिल्‍मों के ऑफर मिलने लगे हैं, लेकिन उन्‍होंने साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड के टॉप स्‍टार्स के साथ ही काम करना चाहती हैं।

आंखों से घायल हुए ऋषि कपूर


प्रिया प्रकाश की आंखों से घायल हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की। ऋषि कपूर ने लिखा, मैं ये भविष्याणी करता हूं कि इस लड़की को बहुत स्टारडम मिलने वाला है। मेरी प्यारी प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे। आप अपने आयु वर्ग के लोगों को कड़ी चुनौती देने जा रही हैं। ईश्वर आपका साथ दे और आप अच्छा करें। मेरे समय में नहीं आईं आप! क्यों?'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल