न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दबंग-3’ के लिए मुंबई शिफ्ट हुए प्रभु देवा, जल्द पूरा कर रहे हैं तमिल फिल्मों को

कहा जा रहा है कि अरबाज खान अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को इस वर्ष के अन्त तक क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 29 Jan 2019 3:28:24

‘दबंग-3’ के लिए मुंबई शिफ्ट हुए प्रभु देवा, जल्द पूरा कर रहे हैं तमिल फिल्मों को

जब से इस बात की घोषणा हुई है कि सलमान खान ‘भारत’ के बाद जल्द ही दबंग-3 पर काम शुरू करेंगे, तभी से बॉलीवुड गलियारों में इस फिल्म की चर्चा जोरों से हो रही है। कुछ दिन पूर्व इस फिल्म की नायिका सोनाक्षी सिन्हा ने मीडिया को बताया था कि वो जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि अरबाज खान अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को इस वर्ष के अन्त तक क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित करने की योजना बना रहे हैं। ‘दबंग-3’ के निर्देशन की जिम्मेदारी निर्देशक प्रभुदेवा को दी गई है, जो इससे पहले सलमान खान को लेकर वांटेड नामक फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। यह उनकी सलमान के साथ दूसरी फिल्म है। इन दिनों प्रभु देवा इस फिल्म के प्री प्रोडक्शन वर्क में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि प्रभु देवा के पास इन दिनों तमिल की 5 फिल्में जिन्हें वे दबंग-3 की खातिर मार्च 31 तक पूरा करने की योजना बनाकर चल रहे हैं। दबंग-3 के कारण अब वे मुम्बई में ही शिफ्ट हो गए हैं। जिससे वे इस फिल्म पर गम्भीरता और समय के अनुरूप काम कर सकें।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि इस वक्त मैं तमिल में 5 फिल्मों में अभिनय कर रहा हूं। मैं इन सभी फिल्मों को 31 मार्च तक पूरा करना चाहता हूं ताकि मैं दबंग-3 को समय पर शुरू कर सकूं। मैं अपनी फिल्मों को चेन्नई में रहकर शूट कर रहा था लेकिन दबंग-3 के लिए मैं मुम्बई शिफ्ट हुआ हूं। मैं अब चेन्नई 1 या 2 दिन के लिए जाता हूँ। मैं दबंग-3 की प्री प्रोडक्शन वर्क को पूरा करने में लगा हुआ हूं।

prabhu deva,mumbai,dabangg 3,entertainment news

अपने बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पत्रकारों को बताया, ‘सलमान खान और अरबाज खान ने दबंग-3 के लिए मुझे पर जो भरोसा जताया है, उसे देखते हुए मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना पसन्द करूंगा। मैं उन्हें किसी सूरत में निराश नहीं करना चाहता।’

दर्शकों के साथ ही बॉक्स ऑफिस को भी दबंग-3 का बेसब्री से इंतजार है। ‘दबंग’ सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त की थी। हालांकि यह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के आंकड़ें को छूने में असफल रही हैं। लेकिन इस बार सलमान खान चाहते हैं कि उनकी फिल्म दबंग-3 कम से कम 200 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम