न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा: जावेद-शबाना के बाद इन गायिकाओं ने भी रद्द किया पाकिस्तान दौरा

जावेद और शबाना के पदचिह्नों पर चलते हुए अब हिन्दी सिनेमा की सुप्रसिद्ध गायिकाओं रेखा भारद्वाज और हर्षदीप कौर ने भी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 19 Feb 2019 3:52:27

पुलवामा: जावेद-शबाना के बाद इन गायिकाओं ने भी रद्द किया पाकिस्तान दौरा

भारतीय सिने सितारों का पाकिस्तान और वहाँ के कलाकारों के प्रति विरोध का स्वर मुखर होता जा रहा है। पुलवामा हमले के बाद गीतकार-लेखक जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था, जिसकी पाकिस्तानियों ने बहुत आलोचना की है। जावेद और शबाना के पदचिह्नों पर चलते हुए अब हिन्दी सिनेमा की सुप्रसिद्ध गायिकाओं रेखा भारद्वाज और हर्षदीप कौर ने भी अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया है।

post pulwama terror attack,singers rekha bhardwaj,harshdeep kaur pull out of event in lahore

बताया जा रहा है कि इन दोनों गायिकाओं को 21 और 22 मार्च को होने वाले शान-ए-पाकिस्तान नामक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लाहौर जाना था। लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों ने नाराजगी जताते हुए अपने दौरे को रद्द कर दिया है। इनका कहना है कि पुलवामा हमले के बाद बदले माहौल में पाकिस्तान यात्रा से देश के लोगों की संवेदनाओं को ठेस नहीं पहुँचाई जा सकती।

गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी दो निर्माणाधीन फिल्मों ‘भारत’ और ‘नोटबुक’ से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के गीतों को हटवा दिया है। इसके पहले टी सीरीज ने आतिफ असलम के एलबम बारिशें को यूट्यूब से हटा दिया और राहत फतेह अली खान के सिंगल सॉन्ग को भी यूट्यूब से हटा दिया है। आतिफ असलम के गीत पुलवामा हमले से दो दिन पहले ही जारी किए गए थे। श्रोताओं ने इनके गीतों को खासा पसन्द भी किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम