न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

साल 2017 में इन टॉप खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

आज हम कुछ ऐसे दिग्गज क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें अपने क्रिकेट करियर में खूब अच्छा खेला, इस साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jan 2018 2:06:01

साल 2017 में इन टॉप खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

हम हमेशा से सुनते आये है जो आया है वो जायेगा और यही संसार का नियम हैं। आप सोच रहे होंगे हम आज कुछ सीरियस बात करने जा रहे होंगे लेकिन ऐसा नहीं है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेट की जिसमें हर खिलाडी एक समय पर आकर संन्यास ले लेता हैं। आज हम कुछ ऐसे दिग्गज क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होनें अपने क्रिकेट करियर में खूब अच्छा खेला और अपाने नाम कई कीर्तिमान हासिल किये और इस साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में।

cricket matches,international crickets,players said goodbye to cricket in 2017,flashback 2017

* आशीष नेहरा :
भारतीय तेज़ गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी एक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद आखिरकार इस पर पूर्णविराम लगाने का फैसला किया। साल 1999 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज़ करने वाले इस खिलाड़ी ने 18 साल भारतीय क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उनका करियर चोटों से जूझता रहा और कई बार इसी वजह से उनके करियर पर सवालिया निशान लगे। टेस्ट क्रिकेट में 80 विकेट, वनडे में 141 विकेट और टी20 में 28 विकेट लेकर इस खिलाड़ी ने अपने घर दिल्ली में नवंबर की शुरुआत में अपना अंतिम मैच (टी20) न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला।

cricket matches,international crickets,players said goodbye to cricket in 2017,flashback 2017

* शाहिद अफरीदी :
पाकिस्तान के शानदार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। तकरीबन 21 सालों तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपनी सेवाएं देने के बाद अफरीदी ने तमाम शानदार आंकड़ों के साथ बाय-बाय कहने का फैसला लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हज़ार से ज्यादा रन बनाए और साथ ही 500 से ज्यादा विकेट भी हासिल किए।

cricket matches,international crickets,players said goodbye to cricket in 2017,flashback 2017

* युनुस खान :
अपने डेब्यू मैच में ही शतक लगाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर युनुस खान टेस्ट मैचों में दस हजार से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने टेस्ट में 34 शतक लगाए। वह वनडे के भी शानदार खिलाड़ी रहे। वनडे में उन्होंने 7000 रन बनाए। यही नहीं 285 कैच लेने वाले इस शानदार क्रिकेटर ने भी इस साल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।

cricket matches,international crickets,players said goodbye to cricket in 2017,flashback 2017

* मिस्बाह उल हक :
पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने 2001 में डेब्यू किया, शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्होंने पाकिस्तानी टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में 43 वर्षीय हक ने अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में वह भारत से हार गये लेकिन इसके बावजूद हक ने खासी लोकप्रियता हासिल की। मिस्बाह उल हक के लिए भी 2017 का वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी वर्ष साबित हुआ।

cricket matches,international crickets,players said goodbye to cricket in 2017,flashback 2017

* ड्वेन स्मिथ :
वेस्टइंडीज़ के धुआंधार खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ ने भी इसी साल मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साल 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज़ करने वाले इस क्रिकेटर ने 13 सालों तक वेस्टइंडीज़ क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल