न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसिंग विवाद में फसने के बाद सिंगर पपॉन ने छोड़ा रिएलिटी शो

किसिंग के विवाद में फसने में बाद सिंगर पपॉन ने रिएलिटी शो- वाइस इंडिया किड्स छोड़ दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Feb 2018 8:57:11

किसिंग विवाद में फसने के बाद सिंगर पपॉन ने छोड़ा रिएलिटी शो

बॉलीवडु सिंगर पपॉन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक रियलिटी शो में बच्ची को जबरन किस करने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने अब संज्ञान लिया है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस भी जल्द कदम उठा सकती है। महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री विद्या ठाकुर ने आरोपों को लेकर जांच की पहल की है। विद्या ठाकुर ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में एक और बड़ी खबर आ रही है किसिंग के विवाद में फसने में बाद सिंगर पपॉन ने रिएलिटी शो- वाइस इंडिया किड्स छोड़ दिया है। पपॉन ने कहा है कि वह इस मानसिक स्थिति में नहीं है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सके।

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर माफी मांगने के एक दिन बाद पपॉन ने शनिवार को दोपहर बाद ट्वीटर रिएलिटी शो छोड़ने का ऐलान किया। पपॉन ने लिखा- "मैं अपने पेशेवर जिम्मेदारी को सही तरीके के निर्वहन की मानसिक स्थिति में नहीं है। इसलिए, मैने रिएलिटी शो के जज से हटने का फैसला किया है ताकि जिस विवाद में मुझे गलत तरीके से फंसाया गया है उसकी जांच पूरी होने हो जाएगी और सारा विवाद खत्म हो जाएगा। मुझे न्यायिक व्यवस्था में पूर् विश्वास है और आखिर में सत्य की जीत होगी।"

singer papon kiss controversy,minor forcefully supports papon,papon singer,papon singer controversy,papon kiss controversy

रवीना टंडन ने साफ कहा पपॉन को जल्द से जल्द अरेस्ट करें

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने साफ कह दिया है कि पापोन को अरेस्ट किया जाना चाहिए। रवीना ने अपने ट्वीट में साफ कहा है कि सिंगर पापोन को अरेस्ट किया जाए। रवीना ने लिखा कि' यह हरकत शर्मनाक और घृणित हैं, पापोन को जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाना चाहिए, रवीना ने यह बात भी कही कि कंटेस्टेंट के माता-पिता पर पापोन को बचाने के लिए दवाब डाला जा रहा है।'

फराह खान भी पपॉन के खिलाफ

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा- पपॉन एक अच्छे शख्स हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि जब मैंने ये वीडियो देखा तो मैं अनकंफर्टेबल फील कर रही थी। यदि ऐसा मेरी बेटी के साथ किया होता तो मुझे ये पसंद नहीं आता। इस घटना के बाद जब आप उस लड़की का रिएक्शन देखें तो लड़की बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी। वहीं, लोगों को दूसरे बच्चों को छूना नहीं चाहिए।

बच्ची ने पपॉन का बचाव किया

नाबालिग बच्ची ने पपॉन का बचाव किया है। एक वीडियो में बच्ची ने सिंगर को बेकसूर बताया है। यह बच्ची उसी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट है, जिसमें पपॉन जज हैं। वीडियो ने नाबालिग कंटेस्टेंट ने बताया कि होली सेलिब्रेशन के लिए सब बच्चे और माता-पिता पपॉन सर के पास गए थे। सब लोग मस्ती कर रहे थे। इसके बाद हमने फेसबुक लाइव किया। यहां हम सबने देखा कि पपॉन सर ने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने मुझे बच्ची समझते हुए किस किया, जैसे मेरे पैरेंट्स और सब लोग करते हैं। इसका प्लीज गलत मतलब न समझिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह